Viral Video: रोल की दुकान चलाता है ये 10 साल का बच्चा, जानिए इसके पीछे की कहानी

Updated:
विज्ञापन
egg roll

egg roll

Viral Video: 10 साल का ये बच्चा चलाता है रोल की दुकान, जब आप इस बच्चे की कहानी के बारे में सुनेंगे तो भावुक हो जाएंगे

विज्ञापन

Viral Video: इस वीडियो में आप एक छोटे बच्चे को एग रोल बनाते हुए देखेंगे. ये बच्चा दिल्ली की सड़कों में रोल की दुकान चलाता है. उसकी उम्र पूछने पर वह बताता है कि वह 10 साल का है. आप सोचने लगेंगे कि इतना छोटा बच्चा रोल की दुकान क्यों चला रहा है. जब उससे पूछा जाता है कि 10 साल कि उम्र में वह दुकान क्यों चला रहा है, तो वह बताता है कि उसके पिता की मृत्यु होने के बाद उसके घर में कमाने वाला और कोई नहीं है और उसकी मां भी उन्हें छोड़ कर पंजाब चली गई हैं. इसलिए उसके पास और कोई रास्ता नहीं था. वह अपनी बहन के साथ अपने चाचा के घर में रहता है. स्कूल जाने के साथ वह शाम को रोल बनाकर बेचता है. इतनी छोटी उम्र के बच्चे की समझदारी और मेहनत को देख आप भी प्रेरित महसूस करेंगे.

Also Read: Viral Video: दूल्हे को साली के साथ नाचते देख दुल्हन ने किया ऐसा, जानिए फिर क्या हुआ

विज्ञापन
Anu Kandulna

लेखक के बारे में

By Anu Kandulna

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola