Viral Video: गर्लफ्रेंड के लिए बंदे ने बिछा दीं नोटों की गड्डियां, लोग बोले- हद हो गई रईसी की
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 27 Jun 2024 1:55 PM
Viral Video: सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर आये दिन कई वीडियोज वायरल होते हैं. ऐसी ही एक वीडियो अब काफी तेजी से इंस्टाग्राम पर वायरल होने लगी है. चलिए जानते हैं आखिर इसके क्या है ऐसा खास.
Viral Video: आये दिन सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर कई तरह के वीडियोज वायरल होते रहते हैं. कई बार ये वीडियो हमें कुछ सिखाते हैं तो कई बार ये वीडियोज हंसी का कारण बनते हैं. हाल ही में एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल होने लगी है. इस वीडियो को देखकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे और सोचने लगेंगे कि क्या सच में दुनिया में ऐसे लोग भी हो सकते हैं. इस वायरल वीडियो में आप एक शख्स को इंस्टाग्राम पर अपनी रईसी का बखान करते हुए देख सकते हैं.
क्या है इस वायरल वीडियो में
इस वायरल वीडियो को आप @mr.thank.you नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर देख सकते हैं. इस वीडियो में रूस के बिजनेसमैन Sergei Kosenko ने अपनी गर्लफ्रेंड के पैरों के नीचे नोटों की गड्डियां बिछा दी जब वह हेलीकाप्टर से नीचे उतर रहीं थी. जैसे ही इस वीडियो की शुरुआत हुई वैसे ही Sergei Kosenko अपनी गर्लफ्रेंड को हाथ पकड़कर हेलीकाप्टर से उतारते दिखाई दिए. जब उनकी गर्लफ्रेंड हेलीकाप्टर से नीचे उतरीं तो आप उनके पैरों के नीचे नोटों की गड्डियां बिछी हुई देख सकते हैं.
Also Read: Viral Video: बारिश में रील बना रही थी लड़की, तभी आसमान से गिरी बिजली, बाल-बाल बची जान
Also Read: Viral Video: बारिश में बगैर भिगोए ऑफिस पहुंचाती है ये ‘छतरी वाली बाइक’
Also Read: Viral video: 12 साल बाद रिटायर हुई ‘तारा’, तेलंगाना पुलिस ने स्निफर डॉग को दी बेहतरी विदाई
लोगों ने किये ऐसे कमेंट्स
इस वायरल वीडियो पर लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किये. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, पैसों की कीमत को समझो, इस तरह से उसका मजाक मत उड़ाओ. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, माना की तुम काफी अमीर हो लेकिन, पैसों का ऐसा हाल करना सही नहीं है. इन पैसो से तुम हजारों गरीब परिवारों को मदद कर सकते हो और उन्हें एक अच्छा जीवन दे सकते हो.
Also Read: Amazon से मंगाया सामान, पैकेट में निकला जिंदा सांप… Viral हो रहा Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










