Vidur Niti: सिर्फ दिव्य पुरुष में पाए जाते हैं ये 3 लक्षण

Updated at : 06 Apr 2025 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
Vidur Niti

Vidur Niti

Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार, व्यक्ति के कुछ ऐसे लक्षण होते हैं जो उसे दिव्य पुरुष बनाते हैं. इस लेख में हम आपको उन्हीं लक्षणों के बारे में विस्तार से बताएंगे जो सिर्फ दिव्य पुरुष में पाए जाते हैं.

विज्ञापन

Vidur Niti: प्राचीन भारतीय ग्रंथों में विदुर नीति बहुत महत्वपूर्ण है, जिसमें जीवन के विभिन्न पहलुओं पर गहराई से विचार किया गया है. विदुर जी, जो महाभारत के एक प्रमुख पात्र थे, ने अपने अनुभवों और ज्ञान को इस नीति के माध्यम से बताया है. इस नीति के अनुसार, व्यक्ति के कुछ ऐसे लक्षण होते हैं जो उसे दिव्य पुरुष बनाते हैं. इस लेख में हम आपको उन्हीं लक्षणों के बारे में विस्तार से बताएंगे जो सिर्फ दिव्य पुरुष में पाए जाते हैं.

बुरे के साथ अच्छा व्यवहार

विदुर जी कहते हैं कि अच्छे के साथ बुरा करने वाले को नीच कहा जाता है. बुरे के साथ बुरा करने वाले भी बुरे ही होते हैं. लेकिन बुरे के साथ अच्छा व्यवहार करने वाला व्यक्ति महान होता है. जो व्यक्ति किसी बुरे से बुरे व्यक्ति से भी अच्छा काम करवाए, वह कोई दिव्यात्मा ही हो सकता है. अर्थात जो किसी बुरे व्यक्ति के मन को भी बदल दे, जो बुरे लोगों को अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करे, जिसकी बात मानकर बुरे काम करना छोड़ दें, ऐसा व्यक्ति देवताओं के समान होता है और आगे चलकर इस संसार में सबसे उच्च स्थान प्राप्त करता है.

ये भी पढ़ें: Vidur Niti: विदुर नीति की इन बातों का करें पालन, हर व्यक्ति करेगा आपका सम्मान

ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाला

ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाला व्यक्ति विशेष होता है. ब्रह्म मुहूर्त पर नींद खुलना कोई साधारण बात नहीं है। यह एक अलौकिक संकेत है. यदि आपकी नींद नित्य ब्रह्म मुहूर्त पर खुलती है, अर्थात 3 से 6 बजे के बीच खुलती है और आपका मन प्रसन्न रहता है, तो आप निश्चित ही कोई दिव्यात्मा हैं. आगे चलकर आप अवश्य ही कोई महान कार्य करेंगे. क्योंकि शास्त्रों में कहा गया है कि ब्रह्म मुहूर्त में जागने वाले व्यक्ति पर ईश्वर की कृपा होती है. ऐसे लोग असंभव को संभव बनाने का सामर्थ्य रखते हैं. इनके अंदर प्रबल इच्छाशक्ति और सहन करने की अपार क्षमता होती है. इसीलिए इन्हें हराना मुश्किल है.

शांत और स्थिर

विदुर अपनी नीति में बताते हैं कि दिव्य पुरुष शांत और स्थिर होते हैं. उन्हें चाहे कितने भी कटु वचन बोले जाएं, उनका कितना भी अपमान किया जाए, वे अपनी भाषा की मर्यादा का उल्लंघन कभी नहीं करते। उनकी वाणी में मां सरस्वती का वास होता है. उनके मुख से अपशब्द कभी सुनने को नहीं मिलते. ऐसे लोग बुद्धिमान होते हैं और अपनी हर बात को पूरी समझदारी से कहते हैं.

ये भी पढ़ें: Vidur Niti: जिसके भाग्य में होता है खूब पैसा उसमें दिखते हैं ये 3 लक्षण

ये भी पढ़ें: Vidur Niti: बुद्धिमान लोगों की पहचान, होते हैं ये 4 विशेष गुण

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola