रामनवमी पर घर को है सजाना, तो इन रंगोली डिजाइन्स पर जरूर डालें नजर 

Updated at : 26 Mar 2026 11:00 AM (IST)
विज्ञापन
a women masking ram Navami Rangoli design

रामनवमी के अवसर पर एक महिला रंगोली बना रही है। (image: AI Generated)

Simple Rangoli Design For Ram Navami: रामनवमी पर घर को सजाने के लिए सिम्पल रंगोली डिजाइन बेहद लोकप्रिय हैं. फूलों, दीपक और “राम” नाम के पैटर्न से रंगोली आसानी से बनाई जा सकती है. यह घर में सुंदरता और शुभता दोनों लाती है.

विज्ञापन

Simple Rangoli Design For Ram Navami: रामनवमी का पर्व भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में बड़े उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. इस अवसर पर घर को सजाने के लिए रंगोली बनाना एक सुंदर परंपरा है. रंगोली न केवल घर की शोभा बढ़ाती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और शुभकामनाओं का प्रतीक भी होती है. सरल रामनवमी रंगोली डिजाइन विशेष रूप से शुरुआती कलाकारों और बच्चों के लिए उपयुक्त हैं. फूल, दीपक, मोती और “राम” नाम के पैटर्न से रंगोली आसानी से बनाई जा सकती है. हल्के और चमकीले रंगों का उपयोग इसे और आकर्षक बनाता है.

फूलों वाली रंगोली

एक बड़े घेरे के अंदर छोटे-छोटे फूल या पंखुड़ियों का पैटर्न बनाएं. ये रंगोली न सिर्फ दिखने में खूबसूरत होती है बल्कि इससे घर की खूबसूरती में भी चार-चांद लग जाते हैं. आप इसे घर के बाहर या फिर मंदिर के आंगन में भी बना सकते हैं. 

flower rangoli design
फूलों वाली रंगोली (image: ai generated)

राम नाम की रंगोली

रंगीन पाउडर से “राम” शब्द को लिखकर उसके चारों ओर हल्के रंगों की डेकोरेशन करें. ये संगोली राम नवमी के लिए बहुत सही होती है. इसे मंदिर के आंगन में बना कर सबका ध्यान खींच सकते हैं. 

ram name rangoli design
राम नाम की रंगोली (image: ai generated)

दीप और मोतियों वाला पैटर्न

रंगोली में छोटे दीपक और मोती जैसा पैटर्न बनाएं, जिससे त्योहार की रौशनी का एहसास हो. रामनवमी में हर मंदिर की सजावट कुछ अलग तरीके से की जाती है. ऐसे में दीप और मोतियों वाली ये रंगोली के डिजाइन काफी खूबसूरत लगेंगे. 

diya rangoli design
दीप और मोतियों वाला पैटर्न (image: ai generated)

ज्योमेट्रिक डिजाइन

सिम्पल बिंदु और लाइंस को मिलाकर  एक आकर्षक रंगोली तैयार की जा सकती है. जो बनाने में काफी आसान होती है और बनने के बाद काफी खूबसूरत लगती है. 

line rangoli design
ज्योमेट्रिक डिजाइन (image: ai generated)

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola