गर्मियों में भी चाहिए दमदार ग्लो? अपनाएं ये आसान स्किन केयर रूटीन 

Updated at : 26 Mar 2026 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
men doing skin care

पुरुषों की त्वचा की देखभाल (image: AI Generated)

Summer Skincare Routine for Men: गर्मियों में धूप, पसीना और धूल पुरुषों स्किन को डैमेज कर सकते हैं. ऐसे में सही स्किन केयर रूटीन अपनाना जरूरी है. हल्की क्लीनिंग, हाइड्रेशन और सनस्क्रीन से आप अपनी स्किन को फ्रेश, ऑयल-फ्री और ग्लोइंग रख सकते हैं.

विज्ञापन

Summer Skincare Routine for Men: गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप, पसीना और धूल हमारी त्वचा पर सीधा असर डालते हैं, खासकर पुरुषों की स्किन पर जो अक्सर ऑयली और रफ होती है. ऐसे में सही स्किन केयर रूटीन अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है. आजकल की लाइफस्टाइल में जहां लुक्स और पर्सनैलिटी दोनों मायने रखते हैं, वहां स्किन का फ्रेश और क्लीन दिखना भी उतना ही इंपोर्टेंट है. थोड़ी सी केयर और सही प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से आप अपनी स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और पिंपल-फ्री बना सकते हैं. इसलिए गर्मियों में स्किन का ध्यान रखना अब कोई ऑप्शन नहीं, बल्कि जरूरत है.

गर्मियों में ऐसे करें स्किन केयर 

  • सबसे पहले, दिन में कम से कम दो बार अपने चेहरे को अच्छे फेस वॉश से साफ करना चाहिए. इससे चेहरे पर जमा गंदगी, तेल और पसीना हट जाता है और पिंपल्स की समस्या कम होती है. अगर आपकी त्वचा ज्यादा ऑयली है, तो ऑयल कंट्रोल फेस वॉश का इस्तेमाल करें.
  • दूसरी जरूरी चीज है मॉइश्चराइज़र. कई लोग सोचते हैं कि गर्मियों में मॉइश्चराइज़र की जरूरत नहीं होती, लेकिन ऐसा नहीं है. हल्का और नॉन-ऑयली मॉइश्चराइज़र त्वचा को सूखने से बचाता है और उसे संतुलित रखता है.
  • तीसरा और सबसे इंपॉर्टेंट है सनस्क्रीन. घर से बाहर निकलने से पहले कम से कम SPF 30 वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं. यह त्वचा को धूप के हानिकारक प्रभावों से बचाता है और टैनिंग व झाइयों को कम करता है.
  • चौथा, दिन भर में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए. पानी शरीर को ठंडा रखता है और त्वचा को अंदर से साफ और हाइड्रेटेड बनाए रखता है. ताजे फल और सब्जियां भी त्वचा के लिए फायदेमंद होती हैं.
  • पांचवा अगर आप बाहर ज्यादा समय बिताते हैं या जिम जाते हैं, तो पसीना आने के बाद चेहरा जरूर धोएं. इससे त्वचा पर बैक्टीरिया नहीं पनपते और दाने नहीं निकलते.
  • लास्ट, पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरूरी है. अच्छी नींद से त्वचा ताजगी भरी और चमकदार दिखती है. इन आसान उपायों को अपनाकर आप गर्मियों में अपनी त्वचा को स्वस्थ और साफ रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें– Skin Care Tips: दही के साथ स्किन को दें नेचुरल निखार, आजमाएं ये फेस पैक

यह भी पढ़ें: Bridal Skin Care Juice: दुल्हन बनने से 7 दिन पहले पिएं ये हेल्दी जूस, चेहरा दिखने लगेगा चांद की तरह

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola