Vegetable Cheese Paratha Recipe: बच्चों के टिफिन में दें टेस्टी वेजिटेबल चीज पराठा, सुबह-सुबह आसानी से करें तैयार 

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 14 Nov 2025 8:37 AM

विज्ञापन

vegetable cheese paratha ( AI Image)

Vegetable Cheese Paratha Recipe: बच्चों को टिफिन में देने के लिए आप भी कुछ टेस्टी रेसिपी बनाना चाहते हैं तो आप वेजिटेबल चीज पराठा को बना सकते हैं. आइए जानते हैं वेजिटेबल चीज पराठा की रेसिपी.

विज्ञापन

Vegetable Cheese Paratha Recipe: बच्चों को चीज से बनी डिशेज खाना बहुत पसंद आता है. अक्सर बच्चे घर पर भी ऐसी रेसिपी बनाने की डिमांड करते हैं जिसमें चीज का इस्तेमाल होता है. ऐसे में आप कुछ आसान और टेस्टी रेसिपी बनाना चाहते हैं तो वेजिटेबल चीज पराठा को बना सकते हैं. आप वेजिटेबल चीज पराठा बनाकर बच्चों को टिफिन में दे सकते हैं. 

वेजिटेबल चीज पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आटा- 2 कप
  • गाजर- 1 कद्दूकस किया हुआ 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ 
  • लहसुन- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • नमक- स्वादानुसार
  • कॉर्न- आधा कप उबला हुआ
  • जीरा- 1 चम्मच 
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटा हुआ
  • पानी- जरूरत के अनुसार 
  • मटर- 1 कप  
  • चीज- 1 कप कद्दूकस किया हुआ  
  • आलू- 2 उबले हुए 
  • शिमला मिर्च- 1 बारीक कटा हुआ 
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच 
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई

वेजिटेबल चीज पराठा को कैसे तैयार करें?

  • वेजिटेबल चीज पराठा बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में आटा लें. इसमें आप नमक और 2 बड़े चम्मच तेल को डालें. इसमें जरूरत के अनुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें. इसे आप 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  • आलू को उबाल लें और छिलका हटा लें. अब आप एक कड़ाही को गर्म करें और तेल डालें. इसमें जीरा, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक को डालें. इसके बाद आप गाजर, शिमला मिर्च, मटर और कॉर्न को डालकर भूनें. अब आप इसमें मैश किया हुआ आलू को डाल दें.
  • अब आप लाल मिर्च पाउडर, नमक और हल्दी पाउडर को मिला दें. इसे अच्छे से पका लें. ऊपर से आप धनिया पत्ती को डाल दें. जब ये मिश्रण ठंडा हो जाए तो आप इसमें चीज को मिला दें.
  • अब तवा को गर्म करें. इसके बाद आटे से लोई बनाएंं. इसे आप बेल लें. इसके बीच में मिश्रण को डालें और किनारों को जोड़कर आप बंद कर दें. हल्के हाथों से गोल बेल लें. इसे तवा पर डालें और पका लें. जब ये एक तरफ से पक जाए तो आप दूसरे तरफ से भी पका लें. इसके बाद तेल डालकर पराठा को सेंक लें. आपका वेजिटेबल चीज पराठा तैयार है.

यह भी पढ़ें- Gud Makhana Recipe: घर आए दोस्तों के लिए बनाएं कुछ मीठा, झटपट तैयार करें गुड़ मखाना

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola