ePaper

Vastu Tips: भोजन करते समय किस दिशा में होना चाहिए मुख? वास्तु शास्त्र में छिपा है सुखी और समृद्ध जीवन का राज

Updated at : 30 May 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for eating food

AI generated image

Vastu Tips: हमारे वास्तु शास्त्र में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि आखिर हमारा मुख भोजन करते समय किस दिशा में होना चाहिए और किस दिशा की तरफ नहीं. चलिए जानते हैं किस दिशा को माना जाता है शुभ और कौन सी दिशा होती है अशुभ.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में भोजन करने को लेकर भी कई नियम बताये गए हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको किस दिशा में मुख करके भोजन करना चाहिए और किस दिशा में नहीं. जब आप इन नियमों का पालन करते हैं और इन बातों का ख्याल रखते हैं तो आपको एक सफल, खुशहाल और समृद्ध जीवन जीने का मौका मिलता है.

उत्तर दिशा की तरफ मुख करने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार जब आप उत्तर दिशा की तरफ मुख करके भोजन करते हैं तो जीवन में पैसों का आना शुरू हो जाता है और साथ ही परिवार में सुख-शांति और परिवार में आपसी प्रेम भी बढ़ जाता है. इस दिशा में मुख करके भोजन करने से जीवन में शांति और समृद्धि में वृद्धि होती है. जब आप इस दिशा में मुख करते भोजन करते हैं तो मां लक्ष्मी भी आपसे खुश हो जाती है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल करने वाला हो जाता है बर्बाद, कई तरह की मुसीबतों का टूट पड़ता है पहाड़

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें

पूर्व दिशा की तरफ मुख करने से क्या होता है ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार भोजन करते समय पूर्व दिशा की तरफ मुख करना सबसे बेहतर और श्रेष्ठ माना जाता है. जब आप इस दिशा में मुख करके भोजन करते हैं तो आपका पाचन बेहतर होता है और आप अंदर ही अंदर प्रसन्न भी रहने लग जाते हैं. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें इस दिशा को सूर्य की दिशा माना जाता है जिस वजह से इधर मुख करने से आपके जीवन में काफी पॉजिटिव बदलाव दिखने लग जाते हैं.

पश्चिम दिशा में मुख करने से क्या होता है?

अगर आप व्यापारी हैं या फिर नौकरी करते हैं तो ऐसे में आपको इस दिशा में मुख करके भोजन करना चाहिए. जब आप इस दिशा में मुख करते हैं तो आपके जीवन में संपन्नता और समृद्धि का आगमन होता है. अगर आपके घर पर कोई बीमार है तो भी आपको इसी दिशा में अपना मुख करके भोजन करना चाहिए.

दक्षिण दिशा में मुख करके क्यों नहीं करना चाहिए भोजन?

आपकी जानकारी के लिए बता दें दक्षिण दिशा को हमेशा से यम की दिशा माना गया है जिस वजह से वास्तु शास्त्र में इस दिशा में मुख करके भोजन करने से मना किया गया है. जब आप इस दिशा में मुख करके भोजन करते हैं तो आपके जीवन में बीमारियां, स्ट्रेस और मेंटल प्रॉब्लम्स बढ़ जाती है. यह एक मुख्य कारण है कि इस दिशा में मुख करके भोजन करने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दाने-दाने के लिए तरस जाएंगे आप अगर बाथरूम में रख दी ये चीजें, बर्बाद होने से पहले जान लें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola