Vastu Tips: कहीं आप भी तो घर पर नहीं कर रहे पानी से जुड़ी ये गलतियां? कंगाल होने से पहले जान लें नियम

AI generated inage
Vastu Tips: अगर आप एक सुख और समृद्ध जीवन जीना चाहते हैं तो ऐसे में आपको घर पर पानी से जुड़ी कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए. अगर आप समय रहते गलतियों को नहीं सुधारते हैं तो आपको कंगाल होने से कोई भी नहीं बचा सकता है.
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में पानी से जुड़े भी कुछ नियमों और गलतियों का जिक्र किया गया है. मान्यताओं के अनुसार अगर आप नियमित तौर पर पानी से जुड़ी इन गलतियों को दोहराते हैं या फिर इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आपको कंगाल होने से कोई भी नहीं बचा सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आपको समस्याओं का सामना न करना पड़े.
किस दिशा में पानी रखना सही?
अगर आपको किचन में पानी रखते हैं तो आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप इसे गैस-चूल्हे के पास भूलकर भी न रखें. इसके अलावा आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि पानी उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखी हुई हो. इस दिशा में पानी को रखना सबसे ज्यादा शुभ होता है. इसके अलावा आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि घर के बीचों-बीच पानी रखने के लिए जगह न बनी हो. वहीं, छत पर टंकी रखने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा को सबसे बेहतर माना गया है.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर इन फूलों को लगाने वाला हो जाता है बर्बाद, जीवन में कभी नहीं करता तरक्की
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर किस दिन और किस दिशा में लगाना चाहिए अपराजिता का पौधा? वास्तु शास्त्र से जानें सही तरीका
बर्बाद न करें पानी
पानी को मां लक्ष्मी से जोड़कर भी देखा जाता है. यह एक मुख्य कारण है कि आपको कभी भी घर पर पानी को बर्बाद नहीं करना चाहिए और न ही उसे फालतू में बहने देना चाहिए. कई बार खराब नल और पाइप से बहता पानी भी वास्तु दोषों का कारण बन सकता है. आपकी इस गलती की वजह से भी आपकी तिजोरी खाली हो जाती है.
पानी पीते समय इस बात का रखें ख्याल
अगर आप पानी पी रहे हैं तो आपको ग्लास में उतना ही पानी लेना चाहिए जितना आप पीने वाले हैं. अगर आप ग्लास में पानी छोड़ देते हैं तो इससे भी दोष लगने का खतरा बढ़ जाता है.
निगेटिविटी और दोषों से छुटकारा कैसे पाएं?
अगर आप घर पर मौजूद निगेटिविटी या फिर वास्तु दोषों को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको प्रतिदिन घर पर पवित्र गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए. ऐसा करना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है और इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आप इस गंगाजल को घर के मंदिर के पास या फिर किसी साफ जगह पर ही रखें.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: किचन में इन चीजों को रखने वाला हो जाता है बर्बाद, दरिद्रता और परेशानियों के बीच बिताता है जीवन
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




