Vastu Tips: इस तरह करें नमक का इस्तेमाल, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा, घर में छाई नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

Updated at : 15 Mar 2025 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips

vastu tips

Vastu Tips: घर में छाई नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक संकटों से छुटकारा पाने के लिए नमक का इस तरह उपयोग कर सकते हैं. ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा घर पर बनी रहती है.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है. यह घर में सुख-समृद्धि लाने का काम करता है. वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर काम करने से घर में छाई नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है. ऐसे में आपने घर में नमक के वास्तु उपाय के बारे में जरूर सुने होंगे. अगर नमक को पायदान के नीचे रखते हैं, तो यह घर में कई तरह के परिवर्तन लाने का काम करता है. आइए जानते हैं कि ऐसा करने से क्या नतीजे मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: शादीशुदा जिंदगी में नहीं चाहते कोई क्लेश, तो वास्तु के इन बातों का जरूर रखें ख्याल

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: नींबू का पौधा घर के बाहर लगाने से पहले हो जाइए सावधान, जानिए इसके शुभ और अशुभ संकेत 

पायदान रखने का महत्व

अक्सर लोगों के घरों के मुख्य द्वार के बाहर पायदान जरूर रखा मिला रहता है, क्योंकि यह घर का प्रवेश द्वार होता है. यह घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के आने का कारण बनता है.

बुरी नजर से मिलेगा छुटकारा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पायदान के नीचे नमक रखना बहुत ही शुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर पर किसी की बुरी नजर नहीं लगती है. इसके साथ ही घर के चारों तरफ सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का काम करता है.

माता लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर आप कर्ज के बोझ के तले दबे हुए हैं, तो आप पायदान के नीचे नमक रख सकते हैं. यह घर में छाई कंगाली को दूर करने का काम करता है. ऐसा करने से घर के सदस्यों को कमाई का नया श्रोत मिलता है. इसके अलावा, यह भी माना जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति और भी अच्छी हो जाती है.

घर के क्लेश से मिलेगा छुटकारा

वास्तु शास्त्र की मानें तो पायदान के नीचे नमक रखने से घर में सदस्यों के बीच हो रही लड़ाई झगड़े से छुटकारा मिलता है. यह घर के क्लेश को कम करने का काम करता है, जिसकी वजह से घर में खुशहाली का वातावरण बना रहता है.

ये भी पढ़ें: Swapna Shastra: होली के समय सपने में दिखे ये चीजें, तो रातों-रात बदल जाएगी आपकी किस्मत

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola