Vastu Tips: अपने रसोई से तुरंत हटा दें ये चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल

Updated:
विज्ञापन
Vastu Tips For Kitchen

Vastu Tips For Kitchen

Vastu Tips: एक्सपर्ट से जानें वास्तु के अनुसार अपने रसोई में किन चीजों को रखना माना जाता है बेहद अशुभ.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र को हिंदू धर्म में एक बेहद ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है. अगर आप वास्तु के नियमों का पालन करते हैं तो आपके घर और आपके जीवन में सदा सुख समृद्धि बनी रहती है लेकिन अगर आप इसके विपरित काम करते हैं तो आपको वास्तु दोष और उससे जुड़ी हानियों का भी सामना करना पड़ सकता है. हमारा किचन यानि कि हमारी रसोई हमारे घर का एक मुख्य हिस्सा है, ऐसे में जानें वास्तु एक्सपर्ट बाबा बिमलेश से कि घर के रसोई में ऐसी कौन सी चीजें हैं जो भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए.

जूठा खाना

वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, कभी भी अपने रसोई में जूठा या बासी खाना ज्यादा समय तक नहीं रखना चाहिए, ऐसा करना अशुभ होता है और इससे माता लक्ष्मी रूठ जाती है और आप के घर में आर्थिक संकट आ सकती है.

टूटे बर्तन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटे हुए बर्तन नकारात्मकता का प्रतीक होते हैं, ऐसे में घर में कोई भी टूटा हुआ बर्तन, जैसे कि टूटा हुआ थाली, कटोरा, ग्लास कभी भी नहीं रखना चाहिए, ऐसे चीजें जैसे ही टूट जाए, वैसे ही आप फौरन घर से निकालकर बाहर फेक दें.

Also Read: Vastu Tips: अगर इस दिशा में रखते हैं डस्टबिन तो हो जाएं सावधान, एक गलती आपको बना सकती है कंगाल

खाली डब्बे

खाली डब्बे या खाली बोतलें नकारात्मक ऊर्जा लेकर आती हैं, इसलिए ऐसी चीजों को रसोई में नहीं रखना चाहिए, आप थोड़ा सा ही सही लेकिन कुछ भी समान डब्बों में भर कर रखें और पानी को बोतलों को विशेष तौर पर कभी खाली न छोड़ें.

Also Read: VASTU TIPS: अपने पूजा घर से तुरंत हटा दें ये चीजें, वरना होगा भारी नुकसान

नुकीली चीजें

वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार आप अगर अपने किचन में कोई भी नुकीली चीज रखते हैं जैसे कि चाकू या केंची तो सबसे पहले आप को उन्हें हमेशा ढककर रखना चाहिए, उन्हें खुला रखने से आप के रसोई सहित आपके घर में नकारात्मकता फैलती है और साथ ही घर में धन की छती होती है.

Also Read: Vastu Tips: बिजनेस में तेजी से चाहते हैं तरक्की? आज ही अपनाएं वास्तु से जुड़े ये टिप्स

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola