ePaper

Vastu Tips: आपके घर और जीवन को सुख और समृद्धि से भर देंगे वास्तु के ये उपाय, शुभ परिणाम के लिए जरूर आजमाएं

Updated at : 12 Mar 2025 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for prosperity

vastu tips for prosperity

Vastu Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपके घर और जीवन में सुख समृद्धि और पैसों का आगमन हो तो ऐसे में आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए इन उपायों का पालन जरूर करना चाहिए. तो चलिए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन किया जाता है तो इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी उतने ही बुरे हो सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो चाहते है कि उनके घर और जीवन पर सुख समृद्धि का वास हो. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बेहद ही शुभ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं. तो चलिए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

इस जगह पर लगाएं मां लक्ष्मी की तस्वीर

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर सुख समृद्धि हो और पैसे भी आने लगे तो ऐसे में आपको अपने घर के उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी की तस्वीर लगानी चाहिए. इस तस्वीर में वे अगर अपने कमल पर बैठी हुई दिखे तो यह सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Astro Tips: पैसों से भर जाएगी तिजोरी और वास्तु दोषों से भी मिलेगा छुटकारा, घर पर इतने मोर के पंखों को रखने से आपको होगा फायदा

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें

इस जगह पर रखें साफ बर्तन

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने रसोईघर के ईशान कोण पर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में साफ बर्तन में पानी डालकर रख देना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके घर और जीवन में पैसों का आना जाना बढ़ जाता है. केवल यहीं नहीं, अगर आपके पैसे कहीं अटके पड़े हैं तो आपको ये पैसे वापस भी मिल सकते हैं.

सुख-शांति के लिए करे ये उपाय

वास्तु शाश्त्र के अनुसार घर के मुखिया को सुख-शांति के लिए घर पर रोज शिव भगवान और चंद्र देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए. जब आप नियमित रूप से ऐसा करना शुरू कर देते हैं तो आपके घर और परिवार में तरक्की होने लगती है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: शनिवार को इन जगहों पर दीपक जलाने से पूरी होगी हर मनोकामना, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का वास

पैसे कमाने के लिए अपनाएं ये उपाय

अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में पैसे आना शुरू हो जाए तो ऐसे में आपको अपने घर पर एक मुख्य दर्पण स्थापित करना चाहिए. इस दर्पण को आप उत्तरी या फिर पूर्वी दीवार पर लगा सकते हैं. आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि आप अपने घर के मेन गेट के पास कभी भी आइना न लगाएं.

पॉजिटिव एनर्जी के लिए अपनाएं ये उपाय

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर पॉजिटिव एनर्जी का वास हो तो ऐसे में आपको अपने घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगवानी चाहिए. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि उसका जो मुंह हो वह नीचे की तरफ हो. इस छोटे से उपाय से आप और आपका परिवार बुरी नजर से बचा हुआ रहता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या आपको दरवाजे के पीछे टांगने चाहिए कपड़े? क्या होता है जब आप करते हैं ऐसा?

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola