Vastu Tips: ब्रह्म मुहूर्त में की गयी ये गलतियां आपके जीवन में लेकर आती है गरीबी और दरिद्रता

Updated:
विज्ञापन
vastu tips for brahm muhurt

AI generated image

Vastu Tips: आज हम आपको ब्रह्म मुहूर्त में की जाने वाली कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप समय रहते सुधारते नहीं है तो आपका पूरा जीवन गरीबी और दरिद्रता के बीच बीतता है.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ गलतियों का जिक्र किया गया है जिन्हें हमें हर कीमत पर ब्रह्म मुहूर्त के दौरान दोहराने से बचना चाहिए. अगर हम समय रहते इन गलतियों को नहीं सुधारते हैं तो हमारे जीवन में दरिद्रता और गरीबी का आगमन हो सकता है. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें ब्रह्म मुहूर्त का जो समय होता है वह सुबह 4 बजे से लेकर 7 बजे के बीच होता है. इस समय के बीच सोकर उठने वाले इंसान को जीवन में हर तरक्की मिलती है. तो चलिए इन गलतियों के बारे में जानते हैं.

सुबह देर तक सोते रहना

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए. अगर आप सुबह ब्रह्म मुहूर्त के बाद भी सोते रहते हैं तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती है. अगर आप सुबह देर तक सोते रहते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे हमेशा ही क्रोधित रहती है और आपके पास कभी भी नहीं आती है. इस तरह के लोग जीवन में कभी भी रईस नहीं हो पाते हैं.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल करने वाला हो जाता है बर्बाद, कई तरह की मुसीबतों का टूट पड़ता है पहाड़

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें

सुबह उठकर भगवान का नाम न लेने की गलती

शास्त्रों की अगर मानें तो आपको सुबह ब्रह्म मुहूर्त के दौरान उठ जाना चाहिए और सबसे पहले भगवान का नाम लेना चाहिए. जब आप सुबह उठकर भगवान का नाम लेते हैं या फिर मंत्रों का जाप करते हैं तो आपको शुभ फल ज्यादा जल्दी मिलते हैं. इसके ठीक विपरीत जब आप सुबह उठकर भगवान का नाम नहीं लेते हैं तो आपको जीवन में कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ सकता है.

निगेटिव विचारों को दिमाग में लाना

आप ब्रह्म मुहूर्त में किन चीजों के बारे में सोचते हैं उसका काफी गहरा प्रभाव आपके पूरे दिन पर पड़ता हैं. अगर आपके दिमाग में इस समय चिंका, क्रोध या फिर जलन जैसी चीजें आती हैं तो आगे चलकर इसका काफी बुरा असर आपके जीवन पर पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: अगर तुलसी के पौधे में दिख रहे ये संकेत तो हो जाएं सावधान, दुख और बर्बादी से पहले जरूर आते हैं नजर

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola