ePaper

Vastu Tips: धन-दौलत से हमेशा भरी हुई रहेगी तिजोरी, सुबह के समय दिखने वाले संकेत बदल देंगे आपकी किस्मत

Updated at : 28 Feb 2025 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for wealth

AI Generated Image

Vastu Tips: अगर आपको सुबह के समय इनमें से कोई भी संकेत दिखे तो आपको इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इन संकेतों का दिखना बेहद ही शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन किया जाता है तो इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी उतने ही बुरे हो सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर आपको सुबह के समय दिखे तो इन्हें बेहद ही शुभ माना जाता है. माना जाता है कि अगर आपको ये संकेत दिख रहे हैं तो जल्द ही आपको ढेर सारे पैसे मिलने वाले हैं. सुबह के समय इन संकेतों का दिखना कई अन्य मायनों में भी बेहद ही शुभ माना जाता है. तो चलिए इन संकेतो के बारे में विस्तार से जानते हैं.

शंख की आवाज

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपको सुबह उठते हैं शंख की आवाज सुनाई देती है तो इसे बेहद ही शुभ संकेत माना जाता है. अगर आप सुबह उठते ही शंख की आवाज सुनाई दे तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपके घर पर जल्द ही मां ही मां लक्ष्मी का आगमन होने वाला है.

वास्तु टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या आपको दरवाजे के पीछे टांगने चाहिए कपड़े? क्या होता है जब आप करते हैं ऐसा?

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दूसरों के घर से लायी गयी ये चीजें अपने साथ लेकर आती है दरिद्रता और बर्बादी, टूटकर बिखर जाता है परिवार

झाड़ू लगाते देखना

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप सुबह घर से निकल रहे हैं और उस समय आपको सबसे पहले कोई व्यक्ति लगाता हुआ दिख रहा है तो यह बेहद ही शुभ संकेत हैं. अगर आप आये दिन ऐसा कुछ देख रहे हैं तो आपको प्रसन्न हो जाना चाहिए क्योंकि आने वाले कुछ ही समय में आपके जीवन से कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती है.

हथेली पर खुजली

सुबह उठते साथ दायीं हथेली पर खुजली होना बेहद ही शुभ माना जाता है. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो समझ जाएं कि जल्द ही आपको ढेर सारे पैसे मिलने वाले हैं.

छिपकली का दिखना

अगर सुबह के समय आपको अपने घर पर एक ही जगह पर तीन छिपकलियां दिखती है तो इसे काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. अगर आपको ऐसा कुछ दिखे तो प्रसन्न हो जाएं. आपके जीवन में काफी जल्द कुछ बेहतर होने वाला है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में बैठकर भोजन करने वाले लोग हो जाते हैं बर्बाद, अकाल मृत्यु का भी रहता है डर

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola