ePaper

Vastu Tips: घर पर झाड़ू लगाते समय मन में जरूर कहें ये चीजें, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Updated at : 03 Jun 2025 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for brooming

AI generated image

Vastu Tips: घर पर झाड़ू हम सभी लगाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं झाड़ू करने के दौरान अगर आप कुछ चीजों को करते हैं या फिर मन में कुछ चीजों को कहते हैं तो आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरस सकती है. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में घर पर झाड़ू लगाने के दौरान भी कुछ नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको घर पर झाड़ू लगाने के दौरान मन में कहना चाहिए. इसके अलावा हम आपको कुछ अन्य चीजों के बारे में भी बताने जा रहे हैं जिनका ख्याल आपको घर पर झाड़ू लगाने के दौरान रखना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने लगती है.

झाड़ू लगाते समय मन में कहें यह बात

वास्तु शास्त्र के अनुसार जब आप घर पर झाड़ू लगा रहे हों तो आपको अपने मन में इस वाक्य को कहना चाहिए. यह वाक्य कुछ इस प्रकार से है “हमारे घर से रोग, तनाव और परेशानियां बाहर जा रही है. कचरे के साथ ही दरिद्रता भी दूर हो रही है”. जब आप ऐसा कहते हैं तो आपके घर पर पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल करने वाला हो जाता है बर्बाद, कई तरह की मुसीबतों का टूट पड़ता है पहाड़

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें

मां लक्ष्मी को घर पर बुलाने के लिए कहें ये चीजें

अगर आप मां लक्ष्मी को अपने घर पर बुलाना चाहती हैं तो झाड़ू लगाते समय आपको अपने मन में कहना चाहिए कि, “हे मां लक्ष्मी अपनी कृपा बनाए रखना. दोष मिटाना, दरिद्रता हटाना और सुख-समृद्धि को घर पर लेकर आना. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके अंदर हिम्मत बढ़ता है.

पॉजिटिव चीजों को कहने से जीवन में आएगा बदलाव

जब आप झाड़ू लगा रहे हों तो आपको अपने मन में कहना चाहिए कि, “मां लक्ष्मी पधारो, दरिद्रता बाहर जाओ”. इस वाक्य को कहने के बाद आपको पूरे घर पर गंगाजल का छिड़काव करना है. जब आप ऐसा करते हैं तो आपको बदलाव कुछ ही समय में दिखाई देने लगते हैं.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: अगर तुलसी के पौधे में दिख रहे ये संकेत तो हो जाएं सावधान, दुख और बर्बादी से पहले जरूर आते हैं नजर

सुखी जीवन के लिए कहें ये चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार जब आप घर पर झाड़ू लगा रहे हों तो आपको अपने मन में “कलह-कष्ट दूर हों, प्रेम-सुख भरपूर हो” इस वाक्य को भी कहना चाहिए. जब आप ऐसा कहते हैं तो आपके घर पौर जीवन में प्रेम बढ़ जाता है.

किस समय झाड़ू लगाना सबसे शुभ

अगर आप शुभ परिणाम चाहते हैं तो ऐसे में आपको सुबह की झाड़ू खुद लगानी चाहिए. इसके अलावा आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि झाड़ू सुबह 6 से 8 बजे के बीच की लगा ली जाए. जब आप ऐसा करते हैं तो घर पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर तुलसी का पौधा लगाने के लिए कौन सा दिन है सबसे शुभ?

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola