ePaper

Vastu Tips: सुबह उठकर इन चीजों को देखने वाले की बिगड़ जाती है किस्मत, अटक जाते हैं होने वाले काम

Updated at : 28 Mar 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips

AI Generated image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र किया गया जिन्हें आपको सुबह उठकर कभी भी नहीं देखना चाहिए. जब आप इन्हें देखते हैं तो आपकी अच्छी से अच्छी किस्मत बिगड़ सकती है.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे वास्तु शास्त्र में काफी विस्तार से बताया गया है कि आखिर किस तरह से एनर्जी फ्लो करती है और हमें एक बेहतर जीवन के लिए किस तरह से इसमें बताये गए नियमों का पालन करना चाहिए. लेकिन, यह बात भी सच है कि हम जानें अनजाने में कई बार वास्तु शास्त्र में बताये गए इन नियमों को तोड़ भी देते हैं जिस वजह से आगे चलकर हमें कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको सुबह उठकर कभी भी नहीं देखना चाहिए. जब आप इनमें से किसी भी चीज को सुबह के समय देखते हैं तो आपकी किस्मत बुरी तरीके से बिगड़ सकती है. इन चीजों को देखने वाले इंसान का बना बनाया काम तक बिगड़ जाता है और साथ ही बने बनाये काम भी बिगड़ने लगते हैं. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

सुबह उठकर कभी न देखें आईना

अगर आप ऐसे इंसान है जिसे सुबह उठकर सबसे पहले आईना देखने की आदत है तो आपको इस आदत को जल्दी से जल्दी बदल लेनी चाहिए. जब आप सुबह उठकर आईना देखते हैं तो इसे काफी ज्यादा अशुभ माना जाता है. जिन लोगों को सुबह उठकर आईना देखने की आदत होती है उन लोगों की तबियत बार-बार बिगड़ती रहती है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: शनिवार को इन जगहों पर दीपक जलाने से पूरी होगी हर मनोकामना, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का वास

बंद या फिर खराब घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको सुबह उठकर सबसे पहले कभी भी घर पर पड़ी खराब या फिर बंद घड़ी को नहीं देखना चाहिए. जो लोग ऐसा करते हैं उनके बने-बनाए काम बिगड़ जाते हैं. सुबह के समय बंद घड़ी या फिर खराब घड़ी को देखना काफी ज्यादा अशुभ माना जाता है. आपको कभी भी अपने कमरे में बंद पड़ी घड़ी को नहीं रखना चाहिए.

सुबह उठकर कभी न देखें झाड़ू या फिर डस्टबिन

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको सुबह के समय कभी भी झाड़ू या डस्टबिन को नहीं देखना चाहिए. इन चीजों का दिखना शुभ नहीं माना जाता है. अगर आप ऐसी किसी चीज को देखते हैं तो आपको जीवन में आर्थिक समस्यां का सामना करना पड़ सकता है.

रात के झूठे पड़े बर्तन

आपको सुबह उठकर कभी भी रात के झूठे पड़े बर्तनों को नहीं देखना चाहिए. जब आप सुबह के समय इन्हें देखते हैं तो आपके जीवन में कई तरह की अशुभ चीजें होने लगती है. झूठे बर्तन देखने से आपके सेहत पर भी काफी बुरा असर पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु के ये उपाय पूरी तरह से बदल देंगे आपकी उलझी हुई जिंदगी, सुख और समृद्धि से भर जाएगा जीवन

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola