ePaper

Vastu Tips: जीवन में कभी नहीं देखनी पड़ेगी खाली तिजोरी, आर्थिक समस्याओं से छुटकारा दिलाएंगी घर पर रखी ये मूर्तियां

Updated at : 17 Mar 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for wealth

vastu tips for wealth

Vastu Tips: अगर आप जीवन में आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आपको आज ही अपने घर पर कुछ मूर्तियों को लाकर रख देना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार जब आप अपने घर पर इन मूर्तियों को लाकर रखते हैं तो आपके पास पैसे आने शुरू हो जाते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन किया जाता है तो इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी उतने ही बुरे हो सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो जीवन में इस समय आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी मूर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको घर पर जरूर रखना चाहिए अगर आप आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं और साथ ही घर पर सुख समृद्धि का वास चाहते हैं. तो चलिए इन मूर्तियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

भगवान गणेश की मूर्ती

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर पर भगवान गणेश की मूर्ती जरूर रखनी चाहिए. इसे घर पर रखना बेहद ही शुभ माना जाता है. जब आप इसे अपने घर पर रखते हैं तो इसकी वजह से आपको सभी वास्तु दोषों से छुटकारा मिल जाता है. आपको भगवान गणेश जी मूर्ती को घर के मुख्य द्वार पर रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: शनिवार को इन जगहों पर दीपक जलाने से पूरी होगी हर मनोकामना, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का वास

हाथी की मूर्ति

आपको अपने घर पर हाथी की एक मूर्ती जरूर रखनी चाहिए. हाथी को हमेशा से ही धन और ऐश्वर्या का प्रतीक माना जाता है. जब आप इसे अपने घर पर रखते हैं तो आपके घर पर मां लक्ष्मी का वास होता है.

गाय और बछड़े की मूर्ती

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर पर एक गाय और बछड़े की मूर्ती रखनी चाहिए. इसे घर पर रखने से आपको संतान प्राप्ति का सुख मिल सकता है. अगर आप मानसिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो भी आपको इसे अपने घर पर रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दूसरों के घर से लायी गयी ये चीजें अपने साथ लेकर आती है दरिद्रता और बर्बादी, टूटकर बिखर जाता है परिवार

मछली की मूर्ती

वास्तु शास्त्र में घर पर मछली की मूर्ती या फिर आकृति को रखना बेहद ही शुभ माना जाता है. अगर आपको मछली की आकृति नहीं मिल रही है तो आप एक्वेरियम भी अपने घर पर रख सकते हैं.

घोड़े की मूर्ती

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर पर घोड़े की मूर्ती जरूर रखनी चाहिए। इसे घर पर रखना बेहद ही शुभ माना जाता है. जब आप अपने घर पर घोड़े की मूर्ती को रखते हैं तो इससे आपको सभी क्षेत्रों में सफलता मिलने लगती है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या आपको दरवाजे के पीछे टांगने चाहिए कपड़े? क्या होता है जब आप करते हैं ऐसा?

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola