ePaper

Vastu Tips: जीवन में कभी नहीं देखना पड़ेगा गरीबी और दरिद्रता का चेहरा! अमीर बनने के लिए घर की उत्तर दिशा में रखें ये चमत्कारी चीजें

Updated at : 26 Sep 2025 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for north direction

AI generated image

Vastu Tips: आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताई गयी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको जितनी जल्दी हो सके अपने घर की उत्तर दिशा में लाकर रख देना चाहिए. घर की उत्तर दिशा में रखी ये चीजें आपको जीवन में कभी भी गरीब नहीं होने देते.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर आप एक बेहतर और सुख-समृद्धि से भरा जीवन जीना चाहते हैं तो ऐसे में आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको वास्तु शास्त्र में बताई गयी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको जितनी जल्दी हो सके लाकर अपने घर की उत्तर दिशा में रख देना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में ही देवी-देवताओं का वास होता है जिस वजह से अगर कुछ खास चीजों को इस दिशा में रखा जाए तो मां लक्ष्मी काफी ज्यादा खुश हो जाती हैं. जब आप घर की उत्तर दिशा में इन चीजों को रखते हैं तो आपका घर सुख-समृद्धि और धन-धान्य से भी भर जाता है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

भगवान कुबेर की प्रतिमा

वास्तु के जनकारों के अनुसार घर की उत्तर दिशा को जीवन में पैसों और तरक्की को लाने की दिशा बताया गया है. इस दिशा में ही धन के देवता कुबेर की दिशा बताया गया है. जानकारों के अनुसार जब आप घर की इस दिशा में भगवान कुबेर की प्रतिमा रखते हैं तो आपको जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है. मान्यताओं के अनुसार जब आप इस दिशा में भगवान कुबेर की प्रतिमा रखते हैं तो आपको बिजनेस में भी तरक्की मिलने लगती है और साथ ही रुका हुआ पैसा भी वापस मिलता है.

Vastu Tips: क्यों आपको हर दिन जलाना चाहिए तुलसी के नीचे घी का दीया? जान लें 5 चमत्कारी फायदे

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: कहीं आप भी तो रात के समय इन 5 चीजों को नहीं रखते खुला? घर में आ सकती है दरिद्रता!

उत्तर दिशा में रखें कछुआ

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन कछुए को हमेशा से ही लंबी उम्र, स्थिरता और पेशेंस का प्रतीक माना गया है. यह एक मुख्य कारण है की आपको घर की उत्तर दिशा में कछुआ जरूर रखना चाहिए. जब आप घर की उत्तर दिशा में कछुए की प्रतिमा रखते हैं घर में शांति और स्थिरता बनी रहती है. इसके अलावा यह आपको फिनांशियली स्टेबल बनाता है और मजबूत भी.

उत्तर दिशा में रखें श्रीयंत्र

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में श्रीयंत्र को रखना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. श्रीयंत्र काफी ज्यादा पावरफुल माना जाता है और इसे घर पर रखने से चारों तरफ पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ जाता है. घर की उत्तर दिशा में श्रीयंत्र को रखने से निगेटिव एनर्जी से भी छुटकारा मिल सकता है. मान्यताओं के अनुसार जब आप श्रीयंत्र को घर पर लाकर रखते हैं तो इससे आप फिनांशियली स्टेबल हो जाते हैं और साथ ही आपका घर भी प्योर हो जाता है. इसके अलावा आपके लिए जीवन में तरक्की के भी अलग-अलग दरवाजे खुलने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: अगर घर में दिखे ये संकेत तो समझें दरवाजे पर खड़ी है सुख-समृद्धि! जल्द मिलने वाली है खुशहाली और सफलता

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola