Vastu Tips: सड़क पर पड़ी इन चीजों को लांघने वाला हो जाता है बर्बाद, अगर दिखे तो बदल लें रास्ता

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 08 May 2025 5:19 PM

विज्ञापन

AI Generated Image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है जिन्हें आपको भूलकर भी सड़क पर लांघना नहीं चाहिए. अगर आप इन चीजों को लांघते हैं तो आपका पूरा जीवन बर्बाद हो जाता है क्योंकि देखते ही देखते आप पर कई तरह की मुसीबतों का पहाड़ टूटकर गिरने लगता है.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा माना गया है. कहा जाता है अगर हम जीवन में आने वाली मुसीबतों से बचना चाहते हैं तो ऐसे में हमें किसी की कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए. हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का भी जिक्र किया गया है जो अगर आपको सड़क पर गिरे हुए दिखे तो आपको इन्हें कभी भी लांघना नहीं चाहिए. जब आप सड़क पर पड़ी इन चीजों को लांघते हैं तो आपके ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है. कई बार इन चीजों को लांघने की वजह से आपका जीवन तक बर्बाद हो जाता है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

भूलकर भी न लांघे नींबू-मिर्च

बड़े-बुजुर्गों ने हमेशा हमें इस बात के लिए चेताया है कि अगर सड़क पर कभी नींबू-मिर्च पड़ी हुई दिखे तो हमें उसे भूलकर भी लांघना नहीं चाहिए. अक्सर नींबू और मिर्च का इस्तेमाल टोने-टोटकों में किया जाता है जिस वजह से अगर आप इसे लांघते हैं तो उसमे मौजूद निगेटिव एनर्जी एक्टिव हो जाते हैं और आपके पीछे पड़ सकते हैं. अगर सड़क पर आपको नींबू-मिर्च पड़ी दिखे तो किनारे से निकल जाने में ही आपकी भलाई है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल करने वाला हो जाता है बर्बाद, कई तरह की मुसीबतों का टूट पड़ता है पहाड़

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें

बालों का गुच्छा लांगने से बचें

अगर आपको सड़क पर बालों का गुच्छा गिरा हुआ दिखे तो तुरंत किनारे हट जाएं. बालों के गुच्छों को काफी ज्यादा अशुभ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार बालों के गुच्छों का संबंध राहु से होता है. अगर आप सड़क पर पड़े बालों के गुच्छों को लांघ देते हैं या फिर इसपर पैर रख देते हैं तो आपके जीवन में देखते ही देखते एक के बाद एक मुसीबत आने लग जाती है.

सड़क पर पड़े भस्म को न लांघें

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी सड़क पर पड़े भस्म को नहीं लांघना चाहिए. अक्सर इस तरह के जी राख या फिर भस्म होते हैं उन्हें किसी तरह के अनुष्ठान के बाद वहां पर रखा या फिर फेंका जाता है. इस राख को काफी ज्यादा पवित्र माना जाता है क्योंकि यह अग्निदेव से उतपन्न होता है. अगर आप गलती से भी इस राख को लांघ देते हैं या फिर इसपर पैर रख देते हैं तो आपको पाप का भागीदार बनने से कोई भी रोक नहीं सकता है और आपके जीवन में कई तरह की मुसीबतें एक के बाद एक आने लगती है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: ये चीजें मुफ्त में लेना पड़ सकता है भारी, साथ लाती हैं बुरी किस्मत!

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola