ePaper

Vastu Tips: कभी नहीं होगी आर्थिक तंगी, घर में रखें ये चीजें

Updated at : 15 Apr 2024 11:11 AM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips: कभी नहीं होगी आर्थिक तंगी, घर में रखें ये चीजें

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में काफी ज्यादा महत्व होता है. अगर हम किसी भी काम को करने से पहले इनका ध्यान रखते हैं तो हमारे जीवन में कभी भी कोई परेशानी नहीं होती है.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में काफी ज्यादा महत्व होता है. कहा जाता है अगर हम चीजों को वास्तु के अनुसार करें तो जीवन में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है. अगर आप नहीं जानते तो बता दें वास्तु शास्त्र में पॉजिटिव से लेकर नेगेटिव चीजों की पूरी जानकारी डीटेल से दी गयी है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काम की साबित होने वाली है जिनके जीवन में इस समय आर्थिक तंगी चल रही है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले है जिन्हें आप अपने घर पर रखकर आर्थिक तंगी को दूर कर कर सकते हैं. तो चलिए इन चीजों के बारे में जानते हैं.

घर पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे और आर्थिक तंगी हमेशा के लिए दूर हो जाए तो ऐसे में आपको अपने घर पर पंचमुखी हनुमान की मूर्ती या फिर तस्वीर रखनी चाहिए. आप इस तस्वीर या फिर मूर्ती को दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थापित कर सकते हैं. बता दें स्थापित करने के बाद आपको इसकी रोजाना पूजा करनी है.

Also Read: Vastu Tips: घर में भूलकर भी न रखें ये तीन चीजें, एक झटके में हो जाएंगे कंगाल

घर पर पिरामिड रखना फायदेमंद

वास्तु शास्त्र में पिरामिड को काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया है. कहा जाता है अगर इसे घर पर रखा जाए तो ऐसे में वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है. अगर आप जीवन से आर्थिक तंगी दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने घर में तांबे या फिर पीतल से बने पिरामिड रखने चाहिए. इसे आप ऐसे जगह पर रख सकते हैं जहां घर के सभी सदस्य एक साथ बैठकर समय बिताते है.

लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर

घर पर लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर रखना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. कहा जाता है अगर आप पूजा स्थल पर मां लक्ष्मी के पद्म चिह्न और कुबेर की तस्वीर रखते हैं तो ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है. मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है और कुबेर को धन-समृद्धि का देवता. शास्त्रों की अगर माने तो माता लक्ष्मी और कुबेर की तस्वीर हमें अपने घरों के प्रवेश द्वार में रखनी चाहिए. ऐसा करने से जीवन से धन की कमी डोर हो जाती है.

Also Read: Vastu Tips: घर में रखें ये जानवर, कभी नहीं रुकेगी बरक्कत

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola