ePaper

Vastu Tips: घर में भूलकर भी न रखें ये तीन चीजें, एक झटके में हो जाएंगे कंगाल

Updated at : 15 Apr 2024 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips: घर में भूलकर भी न रखें ये तीन चीजें, एक झटके में हो जाएंगे कंगाल

Vastu Tips: वास्तु शस्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा महत्व होता है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपके जीवन में किसी भी तरह की समस्या आये तो ऐसे में आपको वास्तु शास्त्र का खास ध्यान रखना चाहिए.

विज्ञापन

Vastu Tips: हिंदु धर्म में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा है. शास्त्रों की अगर माने तो हर एक चीज में एनर्जी होती है. इस एनर्जी का हमारे जीवन में या तो पॉजिटिव असर पड़ता है या फिर नेगेटिव. हमारे जीवन में इन चीजों का कोई नेगेटिव असर न पड़े इसलिए हमें कई तरह की चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए. ऐसे में अगर आप नहीं चाहते हैं कि इन चीजों का आपके जीवन पर किसी भी तरह का कोई नेगेटिव असर न पड़े तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आपको अपने घर में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए. अगर आप इन्हें रखते हैं तो आपसी कलह बढ़ने के साथ ही आपके कंगाल होने के चान्सेस भी बढ़ जाते हैं.

घर पर न रखें पुरानी जंग लगी चीजें

अक्सर घर पर पड़े पुराने लोहे की चीजों में जंग लग जाती है. माना जाता है कि अगर लोहे की चीजों में जंग लग जाए तो वह अपनी पॉजिटिव एनर्जी को देती है. इसमें पूरी तरह से नेगेटिव एनर्जी का वास हो जाता है. अगर आप जंग लगे लोहे को घर में रखते हैं तो नेगेटिव एनर्जी आपके घर पर प्रवेश कर सकती है. अगर आप जंग लगी चीजों को घर पर रखते हैं तो ऐसे में आप जीवन में ठहराव आ सकता है. केवल यहीं नहीं, सफलता में भी रुकावट आती है और आर्थिक नुकसान होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती है.

Also Read: Vastu Tips: घर में रखें ये जानवर, कभी नहीं रुकेगी बरक्कत

घर पर न रखें बंद पड़ी घड़ी

अगर आप अपने घर में बंद पड़ी घड़ी रखते हैं तो आपको भूलकर भी ऐसा नहीं करना चाहिए। इसे गतिहीनता का प्रतीक भी माना जाता है. शास्त्रों की अगर माने तो बंद पड़ी घड़ी नेगेटिविटी को आपके जीवन में ला सकती है. केवल यहीं नहीं, बंद घड़ी आर्थिक नुकसान का भी कारण बन सकती है.अगर आप घर पर बंद घड़ी रखते हैं तो यह स्ट्रेस, चिंता और नेगेटिव सोच को बढ़ावा दे सकती है.

अंधेरे में पीतल के बर्तन

कई बार हम घर में मौजूद पीतल के बर्तनों को किसी स्टोर रूम में या फिर अंधेरे जगह पर रख देते हैं. शास्त्रों के अनुसार अगर आप ऐसा करते हैं तो उनमें शनि का वास् हो जाता है. ऐसा होने की वजह से आपके जीवन में कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं. माना जाता है कि पीतल बृहस्पती ग्रह से जुड़ा हुआ है जिस वजह से अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका बृहस्पति कमजोर हो जाता है. अगर ऐसा हो तो आपके जीवन में नेगेटिव असर पड़ता है.

Also Read: Vastu Tips: घर में किस जगह आपको लगाना चाहिए आईना? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola