ePaper

Vastu Tips: घर में रखें ये जानवर, कभी नहीं रुकेगी बरक्कत

Updated at : 14 Apr 2024 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips

Vastu Tips

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार इन जानवरों को घर में रखने से आप के जीवन में सुख समृद्धि आती है और तरक्की के अवसर बढ़ जाते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: कई लोगों को जानवरों से काफी प्यार होता है, साथ ही उनके घर में होने से उनसे बच्चों जैसा लगाव हो जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे कई सारे जानवर होते हैं जो आप के घर के लिए शुभ होते हैं, इन्हें घर में रखने से आर्थिक वृद्धि होती है.

कछुआ

घर में कछुआ रखना बेहद ही शुभ माना जाता है, माना जाता है इससे घर में धन और वैभव आता है. ऐसे में घर में कछुआ जरूर रखें.

Also Read: Vastu Tips: फटे पर्स को फेंकने से पहले जान ले ये जरूरी बातें, दूर होगी गरीबी

मछली

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मछली को बहुत ही शुभ माना जाता है. माना जाता है कि मछली से घर में सकारात्मकता फैलती है, ऐसे में खास तौर से अपने घर में काले और गोल्डन मछली रखें.

घोड़ा

वास्तु के अनुसार, घोड़े को सफलता का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में अगर आप के लिए घर पर असली घोड़ा रखना संभव नहीं है तो कम से कम फोटो जरूर लगाएं.

खरगोश

वास्तु के अनुसार, घर में खरगोश शांति का प्रतीक है. माना जाता है कि घर में खरगोश को रखने से घर का वातावरण सकारात्मक रहता है और आप के और आप के परिवार वालों में सदा प्रेम बना रहता है.

Also Read: VASTU TIPS: अपने घर में अभी लगाएं ये पौधे, होगी धन की बारिश

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola