ePaper

Vastu Tips: घर में कांच का अचानक टूटना शुभ या अशुभ? जानें वास्तु शास्त्र में छुपा रहस्य

Updated at : 31 Jul 2025 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for breaking glass

AI generated image

Vastu Tips: अगर आपके घर में कांच टूट रहा है तो इसके पीछे क्या संकेत हो सकते हैं? आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं. चलिए इन कारणों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि आखिर घर में कांच के टूटने के पीछे क्या संकेत हो सकते हैं. कई लोगों को लगता है कि घर पर कांच का टूटना शुभ होता है वहीं, कुछ लोगों का मानना होता है कि यह अशुभ संकेत देते हैं. लेकिन वाकई में इसके पीछे की सच्चाई क्या है? जब आप इस आर्टिकल को पढ़ लेंगे तो आपको इसके पीछे समझ में आ जाएंगे. चलिए जानते हैं विस्तार से.

कांच का टूटना शुभ या अशुभ?

वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो अगर आपके घर में कांच टूटा है तो यह एक शुभ संकेत होता है. मान्यताओं के अनुसार ऐसा होना किसी बड़े मुसीबत के टलने की तरफ इशारा करता है. मान्यता यह भी है कि जब आपके ऊपर कोई मुसीबत आने वाली होती है तो यह कांच टूटकर उस मुसीबत को अपने ऊपर ले लेती है. मुसीबत के टलने की वजह से परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित रहते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर की खिड़की या फिर दरवाजे का कांच अचानक टूटता है तो यह और भी ज्यादा शुभ होता है. इनका टूटना इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपके जीवन में जल्द ही ढेर सारे पैसे आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर इन फूलों को लगाने वाला हो जाता है बर्बाद, जीवन में कभी नहीं करता तरक्की

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर किस दिन और किस दिशा में लगाना चाहिए अपराजिता का पौधा? वास्तु शास्त्र से जानें सही तरीका

घर में कांच टूटने पर क्या करें?

भले ही घर में कांच का टूटना कितना ही शुभ क्यों न हो लेकिन अगर आपके घर में कांच टूट जाए तो आपको उसे बिना देर किये उसे वहां से हटा देना चाहिए. घर पर टूटे कांच को रखना अशुभ परिणाम देते हैं. घर से अगर आप टूटे हुए कांच को नहीं हटाते हैं तो इससे आपके घर पर निगेटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ जाता है जिस वजह से आपके जीवन पर कई तरह की मुसीबतें आ सकती है.

क्या कांच का टूटना हो सकता है अशुभ?

वास्तु के जानकारों के अनुसार अगर आपके घर में कांच किसी शुभ अवसर पर टूटा है तो यह इसे अशुभ माना जाता है. अगर आप टूटे हुए कांच को हटा रहे हैं तो ध्यान रखें कि इससे आपको चोट न लगे. इसे फेकते समय भी सावधानी रखें ताकि इससे किसी और को चोट न लग जाए.

घर में आईना लगाते समय किन बातों का रखें ख्याल?

मान्यताओं के अनुसार आपको अपने घर पर कभी भी गलती से भी गोल आईने को नहीं लगाना चाहिए. इसके अलावा स्क्वायर शेप का आईना लगाने से भी आपको बचना चाहिए. आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि आप जिस कमरे में सो रहे हैं वहां पर कभी भी आईना न रखें. अगर आपने आईना लगाया भी है तो इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि इसमें आपको खुद की परछाई दिखाई न दे.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: किचन में इन चीजों को रखने वाला हो जाता है बर्बाद, दरिद्रता और परेशानियों के बीच बिताता है जीवन

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola