Vastu Tips: इन रंगों से दीवारों को पेंट किया तो टूटगा मुसीबतों का पहाड़, काम और रिश्ता दोनों हो जाएगा चौपट

Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 Jul 2025 10:12 PM

विज्ञापन

Pic Credit- Freepik

Vastu Tips: अगर आप चाहते हैं कि घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, तो इन 5 रंगों से दीवारों को कभी न पेंट करें. वास्तु शास्त्र के अनुसार ये रंग आपके जीवन में तनाव, आर्थिक तंगी और रिश्तों की टूटफूट का कारण बन सकते हैं. जानिए कौन से हैं ये रंग और क्यों माने जाते हैं अशुभ.

विज्ञापन

Vastu Tips: हर इंसान चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे. इसके लिए वे घर बनाते समय कई तरह के वास्तु उपाय करते हैं. लेकिन एक चीज ऐसी है जिसे लोग नजरअंदाज कर बैठते हैं. वो है घर की दीवारों को किसी भी रंग से कलर कर देना. वास्तु शास्त्र के अनुसार दीवारों के रंग सिर्फ सजावट का हिस्सा नहीं होते, बल्कि ये आपके जीवन में ऊर्जा, धन और स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डालते हैं. अगर दीवारों पर वास्तु के अनुसार पेंट किया जाता है तो जीवन में आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और पारिवारिक में अशांति आ सकती है. इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन किन रंगों से दीवारों को पेंट नहीं करने चाहिए और क्यों?

काला रंग आर्थिक संकट और नकारात्मकता का संकेत

वास्तु के अनुसार काले रंग को घर की दीवारों पर पेंट करना अशुभ माना गया है. यह रंग नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और मानसिक तनाव, अकेलापन व अवसाद को बढ़ावा देता है. साथ ही, इससे धन का प्रवाह रुकने लगता है.

रिश्तों और व्यापार में रुकावट डालता है गहरा भूरा

गहरे भूरे रंग को स्थिरता का प्रतीक माना जाता है, लेकिन घर की दीवारों पर इसका उपयोग भारीपन और सुस्ती लेकर आता है. इससे पारिवारिक रिश्तों में कटुता बढ़ती है और नौकरी या व्यापार में अवरोध आने लगते हैं.

Also Read: Vastu Tips for Sawan: छोटी से छोटी मनोकामना होगी पूरी और मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद, सावन में जरूर करें ये शुभ काम

डार्क ग्रे उदासी और नुकसान की भावना लाता है

पूरे कमरे को अगर डार्क कलर से रंग दिया जाए तो यह निराशा, अकेलेपन और आर्थिक असफलता का संकेत बन जाता है. वास्तु कहता है कि ऐसे रंग व्यक्ति की सोच को नकारात्मक बना देते हैं, जिससे मौके हाथ से फिसल जाते हैं.

बहुत चटक लाल गुस्सा और अस्थिरता का प्रतीक है

लाल रंग ऊर्जा का प्रतीक है, लेकिन अगर इसे अत्यधिक उपयोग किया जाए तो यह आक्रामकता, तनाव और मन की अशांति का कारण बन सकता है. खासकर बेडरूम या पूजा स्थान पर इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए.

गहरा नीला रंग भारीपन और करियर में रुकावट डालता है

नीला रंग शांत‍ि का प्रतीक माना जाता है. लेकिन अगर गहरे नीले रंग से दिवारों को पेंट करें तो इसे अशुभ माना जाता है. क्योंकि यह रंग भारीपन और सुस्ती को दर्शाता है. इससे व्यक्ति का मन काम में नहीं लगता और तरक्की के रास्ते बंद हो सकते हैं.

Also Read: Vastu Tips For Marriage Delay: जल्द होगी शादी,वास्तु शास्त्र के इन अचूक उपायों से दूर करें विवाह बाधाएं

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola