Vastu Tips for Sawan: छोटी से छोटी मनोकामना होगी पूरी और मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद, सावन में जरूर करें ये शुभ काम

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 18 Jul 2025 8:45 PM

विज्ञापन

AI generated image

Vastu Tips for Sawan: आज हम आपको कुछ ऐसे काम बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको सावन के दौरान जरूर करना चाहिए. सावन के दौरान किये गए ये काम आपको भगवान शिव का आशीर्वाद दिलाने का काम करते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips for Sawan: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में सावन के महीने को लेकर भी कुछ काम और नियम बताये गए हैं. मान्यता है कि अगर कोई भी इंसान सावन के महीने में इन कामों को करता है तो उसकी छोटी से छोटी इच्छा पूर्ति होती है और साथ ही उसे भगवान शिव का भरपूर आशीर्वाद भी मिलता है. जब आप इन कामों को करते हैं तो आपका जीवन सुख और समृद्धि के बीच गुजरता है.

साफ-सफाई को न करें नजरअंदाज

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको सावन के महीने में कभी भी अपने घर को गंदा नहीं रखना चाहिए. इस महीने में सभी को घट की सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में जब आप पूजाघर को साफ रखते हैं तो आपके जीवन में पैसों का ही नहीं बल्कि सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर इन फूलों को लगाने वाला हो जाता है बर्बाद, जीवन में कभी नहीं करता तरक्की

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर किस दिन और किस दिशा में लगाना चाहिए अपराजिता का पौधा? वास्तु शास्त्र से जानें सही तरीका

शिवलिंग पर चढ़ाएं खीर

वास्तु के जानकारों के अनुसार अगर आपका मन अशांत हैं और चंद्रमा भी आपका साथ नहीं दे रहा है तो ऐसे में आपको हर सोमवार शिवलिंग पर चावल की खीर चढ़ाना शुरू कर देना चाहिए. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आप उस खीर को लेकर अपने साथ घर वापस लेकर न आएं.

शिवलिंग पर नारियल अर्पित करना शुभ

अगर आपको जीवन में सुख-शांति चाहिए या फिर राहु दोष से छुटकारा चाहिए तो ऐसे में यह उपाय आपके लिए काफी कारगर हो सकता है. इसके लिए आपको हर सोमवार शिवलिंग पर एक नारियल अर्पित करना चाहिए.

घी से करें शिवलिंग का अभिषेक

अगर आप जीवन में खूब तरक्की करना चाहते हैं तो सावन के इस महीने में आपको शिवलिंग पर घी से अभिषेक करना शुरू कर देना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपको जीवन में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या मेहंदी लगाने का है कोई सही समय? क्या रात में इसे लगाना होता है शुभ? जानें वास्तु शास्त्र का क्या है कहना

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola