Vastu Tips: कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलती, वॉशरूम की ये आदत बनती है बीमारी और तनाव का बड़ा कारण!
Published by : Sameer Oraon Updated At : 01 Dec 2025 10:39 PM
घर का टॉयलेट, Pic Credit- Chatgpt
Vastu Tips: घर के टॉयलेट और वॉशरूम में की जाने वाली एक छोटी-सी गलती स्वास्थ्य, तनाव और घर के माहौल पर नकारात्मक असर डाल सकती है. वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि टॉयलेट का ढक्कन खुला रखना और गंदगी जमा होना घर की खुशियों और सकारात्मकता को प्रभावित करता है. जानिए किन बातों का ध्यान रखकर इस समस्या से बचा जा सकता है.
Vastu Tips: घर के वॉशरूम और टॉयलेट का इस्तेमाल करते समय हम कई चीजों का ध्यान नहीं दे पाते हैं. परिणाम ये होता है कि हमारे घर की खुशियां धीरे धीरे छीनने लगती है. फिर हम वास्तु से उन वजहों को तलाशते हैं जो इसका कारण बन रहे हैं. लेकिन हम उन छोटी छोटी वजहों को कभी ध्यान नहीं दे पाते हैं. वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि घर के अन्य हिस्सों की तरह टॉयलेट का रख-रखाव और उसका उपयोग भी स्वास्थ्य और मानसिक शांति पर प्रभाव डाल सकता है. यदि टॉयलेट के उपयोग में छोटी-सी असावधानी बरती जाए तो घर के वातावरण और व्यक्तियों की दिनचर्या पर इसका नकारात्मक असर दिखाई देता है.
ढक्कन खुला छोड़ने की आदत से बचें
वास्तु के अनुसार, टॉयलेट सीट का ढक्कन खुला छोड़ना अशुभ माना गया है. विशेषज्ञों के मुताबिक, यह आदत घर में नकारात्मक ऊर्जा के जमा होने का कारण बनती है. यही नहीं, स्वच्छता के लिहाज से भी इसे उचित नहीं माना जाता. कई स्वास्थ्य गाइडलाइंस में भी कहा गया है कि फ्लश करने से पहले सीट का ढक्कन बंद करना संक्रमण के खतरे को कम करता है.
Also Read: Vastu Tips: इन खास दिनों में घर पर क्यों नहीं बनानी चाहिए रोटी? वजह जानकर बदल जाएगी आपकी सोच!
गंदगी बनती है परेशानी का बड़ा कारण
टॉयलेट में गंदगी जमा होना न सिर्फ स्वास्थ्य के लिहाज से समस्या पैदा कर सकता है बल्कि घर में खराब माहौल का संकेत भी माना जाता है. वास्तु शास्त्र में इसे घर की शांति और सौभाग्य के लिए ठीक नहीं माना गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि गीले और बदबूदार टॉयलेट से मानसिक तनाव बढ़ सकता है और यह नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
- टॉयलेट में हमेशा साफ रखें
- सीट का ढक्कन बंद रखें
- वॉशरूम में पर्याप्त रोशनी रहे
- हवादार जगह का विशेष ख्याल रखें
Also Read: Vastu Tips: कहीं आपके घर में भी तो नहीं छिपा है कोई वास्तु दोष? इन संकेतों से तुरंत पहचानें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










