ePaper

Vastu Tips: क्या मेहंदी लगाने का है कोई सही समय? क्या रात में इसे लगाना होता है शुभ? जानें वास्तु शास्त्र का क्या है कहना

Updated at : 16 Jul 2025 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for mehndi application

AI generated image

Vastu Tips: अगर आप किसी भी समय अपने हाथों में मेहंदी लगा लेती हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके काफी काम की और मददगार साबित होने वाली है. आज हम आपको मेहंदी लगाने के सबसे सही समय के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में मेहंदी लगाने के समय को लेकर भी कुछ नियम बताये गए हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि मेहंदी लगाना भारतीय महिलाओं के लिए एक ट्रेडिशन की तरह है और चाहे कोई भी त्यौहार हो या फिर कोई भी शुभ अवसर इसका इस्तेमाल जरूर किया जाता है. अगर आपको भी मेहंदी लगाना पसंद है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आपको किस समय मेहंदी लगाना चाहिए और किस समय नहीं। चलिए जानते हैं इन नियमों के बारे में विस्तार से.

क्या है मेहंदी लगाने का सबसे सही समय?

वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो अगर आप अपने हाथों पर मेहंदी लगाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे सही दिन के समय को बताया गया है. अगर आप मेहंदी लगाने जा रही हैं तो आपको सूर्य के ढलने से पहले ही मेहंदी लगा लेना चाहिए. ऐसा करने का एक मुख्य कारण यह भी है कि जब आप दिन या फिर सुबह के समय मेहंदी लगाती हैं तो उसका रंग निखरकर आता है और साथ ही उस समय शरीर गर्म भी ज्यादा रहता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर इन फूलों को लगाने वाला हो जाता है बर्बाद, जीवन में कभी नहीं करता तरक्की

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर किस दिन और किस दिशा में लगाना चाहिए अपराजिता का पौधा? वास्तु शास्त्र से जानें सही तरीका

क्या रात के समय लगा सकते हैं मेहंदी?

वास्तु शास्त्र के अनुसार रात में मेहंदी लगाना कभी भी बुरा या फिर अशुभ नहीं होता है. लेकिन, अगर आप रात के समय मेहंदी लगाने जा ही रही हैं तो आपको कुछ खास बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. अगर आप रात के समय मेहंदी लगाती हैं तो इससे उसका जो रंग होता है वह खिलकर या फिर निखरकर सामने नहीं आता. इसके पीछे मुख्य कारण शरीर के ठंडा होने को बताया गया है.

किस दिन नहीं लगानी चाहिए मेहंदी?

अगर आप मेहंदी लगाने की सोच रही हैं तो इसके लिए शुक्रवार को सबसे शुभ दिन बताया गया है. इस दिन को अच्छी किस्मत और सौंदर्य का प्रतीक बताया गया है. वहीं, आपको मंगलवार और शनिवार के दिन मेहंदी लगाने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: रात को सोते समय क्यों आपको तकिये के नीचे रखना चाहिए नमक? फायदे जान उड़ जाएंगे आपके होश

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola