पुरानी चूड़ियां अब नहीं जाएंगी बेकार, इन आसान DIY आइडियाज से दें शानदार होम डेकोर लुक

Old Bangles Home Decor Ideas , PC - AI
Old Bangles Home Decor Ideas:पुरानी चूड़ियों को फेंकने की बजाय उनसे घर के लिए खूबसूरत सजावटी सामान बनाएं. आइए आपको बताते हैं इसे बननाने के आसान तरीके.
Old Bangles Home Decor Ideas: पुरानी चूड़ियां अक्सर अलमारी के किसी कोने में पड़ी रह जाती हैं. कई बार उनका रंग हल्का पड़ जाता है या फिर उनका जोड़ा पूरा नहीं रहता, इसलिए हम उन्हें इस्तेमाल नहीं करते. लेकिन थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और कुछ आसान सामान की मदद से इन्हीं पुरानी चूड़ियों को खूबसूरत होम डेकोर और उपयोगी चीजों में बदला जा सकता है. इससे न सिर्फ घर की सजावट में नया और यूनिक टच मिलता है, बल्कि बेकार पड़ी चीजों का दोबारा इस्तेमाल भी हो जाता है. अगर आप भी वीकेंड पर कोई आसान DIY क्राफ्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो पुरानी चूड़ियों से कई शानदार चीजें बना सकते हैं. वॉल हैंगिंग, कैंडल होल्डर, फोटो फ्रेम जैसी कई खूबसूरत चीजें घर पर ही कम खर्च में तैयार की जा सकती हैं. आइए जानते हैं पुरानी चूड़ियों से बनने वाले कुछ ऐसे क्रिएटिव आइडिया, जो आपके घर को स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ हर किसी का ध्यान भी खींच लेंगे.
रंग-बिरंगा फ्लावर वॉल हैंगिंग

पुरानी रंग-बिरंगी चूड़ियों को फेंकने की बजाय उनसे एक खूबसूरत फ्लावर वॉल हैंगिंग तैयार की जा सकती है. यह आपके घर की खाली दीवार को आकर्षक लुक देने के साथ-साथ कमरे की सजावट में भी चार चांद लगा सकती है. अगर आपको DIY होम डेकोर पसंद है, तो यह आइडिया आपके लिए बिल्कुल सही है.
कैसे बनाएं: सबसे पहले 3-5 चूड़ियों को मजबूत धागे या ग्लू की मदद से जोड़ लें. इसके बाद उन पर नकली फूल, मोती, लेस और रंगीन रिबन चिपकाएं. आखिर में नीचे टैसल या घंटियां लगाकर इसे दीवार पर टांग दें.
स्टाइलिश कैंडल होल्डर

अगर आपके पास कांच या मेटल की पुरानी चूड़ियां हैं, तो उनसे एक खूबसूरत कैंडल होल्डर बनाया जा सकता है. यह आपके लिविंग रूम, बालकनी या डाइनिंग टेबल की सजावट को और भी खास बना देगा. त्योहारों और खास मौकों पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
कैसे बनाएं: 4-6 चूड़ियों को एक के ऊपर एक मजबूत ग्लू से चिपकाएं. चाहें तो बाहर की तरफ स्टोन, मोती या ग्लिटर से सजाएं. सूखने के बाद इसके बीच में टी-लाइट कैंडल रख दें.
फोटो फ्रेम को दें नया लुक

अगर आपके घर में पुराना फोटो फ्रेम रखा है, तो उसे चूड़ियों की मदद से नया और यूनिक बनाया जा सकता है. इससे आपका साधारण फ्रेम भी डिजाइनर नजर आएगा और घर की सजावट में अलग आकर्षण जोड़ देगा.
कैसे बनाएं: फोटो फ्रेम के किनारों पर पूरी या टूटी हुई चूड़ियों के टुकड़े सावधानी से चिपकाएं. चाहें तो बीच-बीच में छोटे स्टोन, मोती या मिरर पीस भी लगाएं. सूखने के बाद इसमें अपनी पसंदीदा तस्वीर लगाकर सजाएं.
हैंगिंग प्लांटर डेकोरेशन

अगर आपको गार्डनिंग पसंद है, तो पुरानी चूड़ियों से अपने छोटे गमलों को नया और आकर्षक लुक दे सकते हैं. इससे आपकी बालकनी या गार्डन पहले से ज्यादा खूबसूरत दिखाई देगा.
कैसे बनाएं: गमले के ऊपरी हिस्से पर रंग-बिरंगी चूड़ियां चिपकाएं. जूट की रस्सी, मोती और छोटे कृत्रिम फूलों से इसे सजाएं. चाहें तो चूड़ियों को रस्सी के साथ जोड़कर हैंगिंग प्लांटर का डिजाइन भी तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: कबाड़ समझकर फेंक रहे हैं ये सामान? इन्हीं से सजाएं अपना घर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनुष्का सिंह
अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










