UPSC-SSC की तैयारी कर रहे तैयारी, घर में अपनाएं ये 6 वास्तु उपाय तुरंत मिलेगी सरकारी नौकरी

Published by : Sameer Oraon Updated At : 23 May 2025 11:08 PM

विज्ञापन

Vastu Tips, Pic Credit: Freepik

Vastu Tips For Govt Job: सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं? घर के वास्तु में करें ये बदलाव और बढ़ाएं सफलता की संभावना. जानें पढ़ाई के लिए सही दिशा और उपाय.

विज्ञापन

Vastu Tips For Govt Job: आज के समय में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों की होड़ लगी हुई है. हर साल लाखों युवा UPSC, SSC, बैंक, रेलवे और राज्य स्तरीय सरकारी एग्जाम की तैयारी करते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही लोगों को मिलती है. बेशक यह लोगों की कड़ी मेहनत और किस्मत पर निर्भर करता है. लेकिन कुछ हद तक आपकी सक्सेस घर के वास्तु का पर भी डिपेंड करता है. अगर घर का वास्तु भी अनुकूल हो, तो सफलता की संभावना और अधिक बढ़ जाती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का वातावरण पढ़ाई और मानसिक एकाग्रता को प्रभावित करता है. ऐसे में अगर कुछ आसान वास्तु उपाय घर पर ही किए जाएं, तो यह आपके लिए सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा.

पढ़ाई का कमरा किस दिशा में हो?

वास्तु के अनुसार, पढ़ाई का कमरा उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) या पूर्व दिशा में होना सबसे शुभ माना जाता है. ये दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक स्पष्टता को बढ़ावा देती हैं. यदि संभव हो, तो पढ़ाई का स्थान हमेशा शांत और कम उपयोग में आने वाले कमरे में रखें. कमरे में पर्याप्त रोशनी और वेंटिलेशन का होना जरूरी है.

Also Read: Bible Quotes: दूसरों की खिल्ली उड़ाने वालों को ईश्वर सिखाते हैं ऐसा सबक कि जिंदगी भर याद रहता है

किस दिशा की ओर मुंह करके पढ़ना चाहिए?

पढ़ाई करते समय विद्यार्थी का चेहरा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए. क्योंकि पूर्व दिशा विद्या और विकास की दिशा मानी जाती है. वहीं, उत्तर दिशा बुद्धि और सकारात्मक सोच को बढ़ाती है.

स्टडी टेबल कैसे रखें?

स्टडी टेबल दीवार से थोड़ी दूरी पर रखें. इससे ऊर्जा का प्रवाह बाधित नहीं होता. टेबल पर अनावश्यक सामान न रखें. साफ और व्यवस्थित टेबल आपका फोकस बढ़ाने में मदद करती है. टेबल के सामने दीवार पर मोटिवेशनल कोट्स या भगवान सरस्वती या गणेश जी का चित्र लगाना शुभ माना जाता है.

रंगों का रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अध्ययन कक्ष की दिवार हल्के रंग का होना चाहिए. हल्का पीला, क्रीम, हल्का हरा या आसमानी रंग सकारात्मक ऊर्जा देते हैं जो मन को एकाग्र करते हैं.

क्या न करें?

पढ़ाई के कमरे में आईना या बेड न रखें
टीवी, मोबाइल या वीडियो गेम्स को स्टडी एरिया से दूर रखें.
दरवाजे के ठीक सामने बैठकर पढ़ाई न करें. यह मन को अशांत कर सकता है.

परीक्षा के पहले करें ये उपाय

  • परीक्षा के दिन भगवान गणेश, सरस्वती और हनुमान जी की पूजा करें.
  • घर के उत्तर-पूर्व कोने में जल से भरा तांबे का लोटा रखें, उसमें तुलसी का पत्ता डालें. यह मन की शुद्धि और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होता है.
  • हर मंगलवार या शनिवार को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं.

Also Read: क्यों टूटता है सच्चा प्यार करने वालों का दिल? ओशो के यह विचार पढ़ लिये तो कभी किसी के लिए नहीं बहाएंगे आंसू

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola