Vastu Tips: क्या घर में लगे पंखे और लाइट्स भी कर सकते हैं आपकी किस्मत खराब? बर्बाद होने से पहले जान लें सच्चाई

Updated:
विज्ञापन
vastu tips for light and fan

AI generated image

Vastu Tips: किस्मत और तरक्की केवल मेहनत से नहीं बल्कि आपके घर की पॉजिटिव एनर्जी से भी जुड़ी होती है. वास्तु शास्त्र कहता है कि पंखे और लाइट्स जैसी साधारण चीजें भी आपके जीवन की दिशा बदल सकती हैं. चलिए जानते हैं लाइट्स और पंखों से जुड़े खास नियम.

विज्ञापन

Vastu Tips: अक्सर जब हम घर की सजावट और वास्तु की बात करते हैं तो हमारा ध्यान दरवाजों, खिड़कियों या घर की दिशा पर ही जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में लगे पंखे और लाइट्स भी आपकी किस्मत और तरक्की पर गहरा असर डाल सकते हैं? जी हां, वास्तु शास्त्र के अनुसार पंखे और लाइट्स जैसी साधारण सी दिखने वाली चीजें भी घर की एनर्जी को अफेक्ट करती हैं. अगर ये सही जगह या हालात में न हों तो यह न केवल निगेटिविटी फैलाते हैं बल्कि जीवन में रुकावटें भी ला सकते हैं. वहीं, इन्हें सही तरीके से लगाया और संभाला जाए तो यह घर में सुख-समृद्धि और पॉजिटिविटी का फ्लोजीवन में बढ़ सकता है. चलिए जानते हैं विस्तार से.

पंखों से जुड़ी बातें

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगे पंखे केवल हवा ही नहीं बल्कि एनर्जी का भी प्रवाह करते हैं. अगर पंखा सीधा आपके सिर के ऊपर लगा हो तो यह बेचैनी और स्ट्रेस बढ़ा सकता है. खराब या हिलता हुआ पंखा अस्थिरता का संकेत देता है और गंदे ब्लेड आलस और थकान को बढ़ाते हैं. इसलिए पंखों को हमेशा साफ और अच्छी कंडीशन में रखना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: किचन में रखी ये 5 चीजें चुपचाप कर रही हैं आपकी तिजोरी खाली, बन रही गरीबी और दरिद्रता का कारण

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: किचन में रखी ये 5 चीजें चुपचाप कर रही हैं आपकी तिजोरी खाली, बन रही गरीबी और दरिद्रता का कारण

लाइट्स का घर की एनर्जी पर असर

वास्तु के जानकारों के अनुसार लाइट्स भी घर में पॉजिटिविटी और नेगेटिविटी लाने में बड़ी भूमिका निभाती हैं. धुंधली या टिमटिमाती लाइट्स निगेटिविटी बढ़ाती हैं और मन को अशांत करती हैं. जले हुए बल्ब को दरिद्रता की निशानी माना जाता है वहीं, बहुत ज्यादा लाल या काली रोशनी गुस्से और झगड़े को बढ़ावा देती है. इसलिए घर में ब्राइट और बैलेंस्ड लाइट का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है.

क्यों होता है ऐसा असर?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर मौजूद हर चीज एनर्जी का संचार करती है. पंखे और लाइट्स से निकली एनर्जी सीधे आपके मूड और सोच को अफेक्ट करती है. खराब पंखे या लाइट्स अनजाने में ही घर में नेगेटिविटी फैलाते हैं और तरक्की में रुकावट डालते हैं.

किन बातों का रखें ध्यान?

वास्तु के जानकारों के अनुसार घर की एनर्जी को पॉजिटिव बनाए रखने के लिए पंखों और लाइट्स की समय-समय पर सफाई करें और खराब बल्ब तुरंत बदलें. बेडरूम और स्टडी रूम में हल्की और सॉफ्ट रोशनी का इस्तेमाल करें. इसके अलावा पंखें को सिर के ठीक ऊपर न लगाकर थोड़ी साइड में फिट करवाएं. साथ ही घर में नेचुरल लाइट और वेंटिलेशन आने दें.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर किस दिन और किस दिशा में लगाना चाहिए अपराजिता का पौधा? वास्तु शास्त्र से जानें सही तरीका

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola