Vastu Tips: किचन में इन चीजों का गिरना माना जाता है अशुभ, बुरे वक्त की ओर करता है इशारा
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 16 Mar 2025 10:12 AM
Vastu Tips
Vastu Tips: किचन में काम करते समय चीजें अक्सर हाथ से छूट कर गिर जाती हैं. चीजों का गिरना कोई बड़ी बात नहीं है पर वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजों का अक्सर गिरना शुभ नहीं माना जाता है.
Vastu Tips: घर में किचन सबसे महत्वपूर्ण स्थानों में से एक है. किचन को वास्तु के हिसाब से रखने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है. वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है और वास्तु के नियमों के मुताबिक चलने से वास्तु दोष नहीं लगता है. किचन को लेकर वास्तु के नियम का पालन करने से घर में सुख रहता है और जीवन भी खुशहाल रहता है. किचन में काम करते वक्त चीजों का गिरना आम है और इस बात पर लोग ज्यादा ध्यान भी नहीं देते. मगर वास्तु के अनुसार रसोई में कुछ चीजों का बार-बार गिरना अशुभ फल देता है. ऐसे में इन चीजों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है. तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में.
बढ़ सकती है समस्या
दूध को बहुत ही शुभ माना जाता है. इसका उपयोग पूजा-पाठ के कार्यों में होता है. दूध सेहत के लिए भी लाभदायक है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, दूध का गिरना अच्छा नहीं माना जाता है. दूध के गिरने से घर में परेशानी बढ़ सकती है.
वास्तु टिप्स से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: इस दिशा में घड़ी रखने से शुरू हो सकता है बुरा समय, क्या कहता है वास्तु शास्त्र
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: कैंची को सही जगह नहीं रखना पड़ सकता है भारी, घर से दूर हो जाती है सुख-शांति
माना जाता है अशुभ
तेल का यूज खाना बनाने के लिए किया जाता है. वास्तु शास्त्र के मान्यताओं के अनुसार सरसों के तेल का गिरना शुभ नहीं होता है. सरसों के तेल को शनि देव से जोड़ा जाता है और इसका बार-बार गिरना आने वाली कठिनाई को दर्शाता है. तेल के गिरने से आर्थिक संकट हो सकता है.
संकट का है संकेत
नमक का इस्तेमाल किचन में हर दिन होता है. नमक से ही खाने में स्वाद आता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर नमक अक्सर गिरता है तो यह अशुभ फल की ओर संकेत करता है. नमक का गिरना जीवन में आने वाले संकट की तरफ इशारा करता है.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: आंवला का पेड़ है आपकी खुशियों की चाबी, इस दिशा में लगाने से दूर होते हैं कष्ट
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: यह एक मसाला आपको बना देगा धनवान, बस इस जगह रखें
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










