Vastu Tips: जीवन में कभी नहीं मिलेगा शुभ फल, पूजा-पाठ करते समय भूलकर भी न करें दीए से जुड़ी ये गलतियां

Swapna Shastra
Vastu Tips: आज हम आपको दीपक से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको गलती से भी पूजा-पाठ करते समय नहीं दोहराना चाहिए. जब आप इन गलतियों को दोहराते हैं तो आपको जीवन में कभी भी पूजा का फल नहीं मिलता है.
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में पूजा-पाठ के दौरान इस्तेमाल किये जाने वाले दीये या फिर दीपक को लेकर भी कई नियम और गलतियों के बारे में बताये गए हैं. कहा जाता है अगर आप पूजा-पाठ के दौरान दीये से जुड़ी इन गलतियों को दोहराते हैं तो जीवन में आपको कभी भी पूजा का शुभ फल नहीं मिल सकता है. चलिए इन गलतियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
टूटे हुए दीपक का इस्तेमाल
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको गलती से भी पूजा-पाठ के दौरान टूटे हुए दीपक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. जब आप इस तरह के दीये का इस्तेमाल करते हैं तो इससे सारी निगेटिव एनर्जी आपके तरफ खिंची चली आती है. जब ऐसा होता है तो आपको कभी भी पूजा का सही फल मिल नहीं पाता है.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: रात को सोते समय क्यों आपको तकिये के नीचे रखना चाहिए नमक? फायदे जान उड़ जाएंगे आपके होश
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें
गलत दिशा में दीये को रखना
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको पूजा-पाठ करने के दौरान दीये को रखने के सही स्थान का भी ख्याल रखना चाहिए. आपको इसे हमेशा ही पूर्व या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए. वहीं, आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि आप दीपक को कभी भी दक्षिण दिशा में न रखें. इस दिशा में रखा गया दीपक जीवन में निगेटिव एनर्जी को लेकर आता है.
गंदे दीपक का न करें इस्तेमाल
आपको गलती से भी पूजा-पाठ के दौरान गंदे या फिर काफी पुराने दीये का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. जब आप इस तरह के दीये का इस्तेमाल करते हैं तो आपको पूजा का फल तो नहीं ही मिलता है बल्कि साथ ही निगेटिव एनर्जी भी आपके जीवन में अपना असर दिखाने लग जाते हैं.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: भूलकर भी घर की इन जगहों पर न रखें डस्टबिन, टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़
गलत तेल का न करें इस्तेमाल
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको पूजा-पाठ के दौरान कभी भी दीया जलाने के लिए गलत तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. गलत तेल का इस्तेमाल करने पर आपको कभी भी शुभ फलों की प्राप्ति नहीं होती है. जानकारों के अनुसार आपको पूजा-पाठ के दौरान हमेशा ही देसी घी या फिर तिल के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए.
दीये की संख्या का ख्याल न रखना
अगर आप पूजा-पाठ के दौरान दीये की संख्या का ख्याल नहीं रखते हैं तो यह आपकी सबसे बड़ी गलतियों में से एक हो सकता है. जब आप दीये की संख्या का ख्याल नहीं रखते हैं तो आपको जीवन में कभी भी पूजा का फल नहीं मिलता है. आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप पूजा के दौरान 3,5 या फिर 7 की संख्या में ही दीपक जलाएं.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips for Business: वास्तु के ये नियम बिजनेस में दिलाएंगे आपको सफलता, एक बार ट्राई कर बदलें अपनी किस्मत
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










