Vastu Tips: क्या बेडरूम में रख सकते हैं आईना? जानिए शीशे से जुड़े नियम

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 26 Feb 2025 1:34 PM

विज्ञापन

vastu tips

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है. इससे जुड़े नियमों का पालन करने से घर में वास्तु दोष नहीं लगता है और सुख समृद्धि बनी रहती है.

विज्ञापन

Vastu Tips: घर में सुख शांति बनी रहे इसके लिए वास्तु शास्त्र में कई नियम बताए गए हैं. वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में बहुत बड़ा महत्व है. इस शास्त्र के अनुसार चीजों को करने से वास्तु दोष नहीं लगता है और घर में खुशहाली बनी रहती है. वास्तु शास्त्र के नियम का पालन नहीं करने से धन हानि और घर में नकारात्मकता फैल सकती है. वास्तु शास्त्र में घर में शीशे को रखने के लिए कुछ नियम हैं. शीशा का मुख्य इस्तेमाल लोग अपने चेहरे को देखने के लिए करते हैं. पर पिछले कुछ समय में घर में डेकोरेशन के रूप में शीशे का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ा है. कई लोग अपनी बेडरूम में भी आईना रखते हैं. तो आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के हिसाब से ऐसा करना सही है या गलत.

बेडरूम में शीशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में शीशा नहीं लगाना चाहिए. बेडरूम में आईने का होना अशुभ माना जाता है. अगर आप बेडरूम में शीशा रखते हैं तो आपकी मैरिड लाइफ में परेशानी हो सकती है. अगर आपके बेडरूम में आईना है और आप उसे किसी कारण से नहीं हटा सकते हैं तो ऐसे में कुछ उपाय कर सकते हैं. आप आईने को कपड़े से ढक दें.

वास्तु शास्त्र से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में होगी धन की वर्षा, बस इन जगहों पर रखें मोर पंख

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: इन जगहों पर डस्टबिन का रखना पड़ सकता है आपके जेब पर भारी, जानें रखने का सही स्थान

इन जगहों पर भी नहीं लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में भी शीशा लगाना अच्छा नहीं होता है. यह आप के सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. घर में भूलकर भी टूटा हुआ आईना नहीं लगाना चाहिए. इससे वास्तु दोष होता है और घर की खुशियों को कम करता है.

इस दिशा में रखें शीशा

आपके घर में कोई वास्तु दोष न हो इसलिए जरूरी है कि सही दिशा में आईना लगाएं. वास्तु शास्त्र के अनुसार शीशा को उत्तर दिशा या फिर पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए. इस दिशा में लगा शीशा आपके जीवन में सुख समृद्धि को बढ़ाता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या है घर पर शंख रखने के नियम? विस्तार से जानें इसके बारे में

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola