ePaper

Vastu Tips: इन जगहों पर डस्टबिन का रखना पड़ सकता है आपके जेब पर भारी, जानें रखने का सही स्थान

Updated at : 21 Mar 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for dustbin

vastu tips for dustbin

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में चीजों को रखने को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं. आपके घर में खुशियां बनी रहे इसके लिए डस्टबिन को सही जगह पर रखना चाहिए.

विज्ञापन

Vastu Tips: हर व्यक्ति अपने घर में खुशहाली चाहता है. इसको पाने के लिए लोग मेहनत भी करते हैं. पर कई बार बहुत से कारणों के चलते पैसे की कमी हो जाती है. कई बार इसका कारण वास्तु दोष के वजह से हो सकता है. वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में बहुत बड़ा महत्व है. इस शास्त्र के अनुसार चीजों को करने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में सुख-संपदा बनी रहती है. वास्तु के अनुसार घर में डस्टबिन रखने को लेकर भी कुछ नियम है. अगर आप भी डस्टबिन को लेकर नियमों के बारे में जानना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके काम की है. तो आइए जानते हैं इसके बारे में.

इस जगह पर नहीं रखें

अगर आप भी डस्टबिन को घर की में मेन गेट पर रखते हैं तो ऐसा करना बंद कर दें. ऐसा करने से आपके घर में नेगेटिविटी फैल सकती है. मुख्य द्वार पर डस्टबिन रखने से घर में पैसे की दिक्कत भी हो सकती है.

वास्तु टिप्स से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या है घर पर शंख रखने के नियम? विस्तार से जानें इसके बारे में

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं हैं मां लक्ष्मी की तस्वीर, तो घर में छाई कंगाली नहीं होगी दूर

यह दिशा भी सही नहीं है

डस्टबिन को भूलकर भी पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में कूड़ेदान को रखने से हानि हो सकती है. आपके घर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

इस तरफ रखने से होगी हानि

अपने घर के उत्तर-पूर्व दिशा में भी डस्टबिन नहीं रखना चाहिए. ऐसा करना आर्थिक परेशानी को बुलाने जैसा है. इस दिशा में डस्टबिन को गलती से भी नहीं रखना चाहिए. 

वास्तु दोष लगता है

जिस जगह पर आप पूजा करते हैं वहां पर इस बात का ध्यान देना चाहिए कि डस्टबिन आसपास नहीं रखा हो. ऐसा करने से दोष लगता है और धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है. अगर आप भी वास्तु दोष से बचना चाहते हैं तो सही जगह पर डस्टबिन रखें.

इस दिशा में रखें डस्टबिन

डस्टबिन को रखने के लिए सबसे अच्छी जगह आपके घर का दक्षिण-पश्चिम दिशा है. ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मकता बनी रहती है और वास्तु दोष भी दूर होता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: गलती से भी घर पर इस जगह न करें भोजन, रुक जाएगा पैसों का आना हो जाएंगे कंगाल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola