Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं हैं मां लक्ष्मी की तस्वीर, तो घर में छाई कंगाली नहीं होगी दूर

Akshaya Tritiya 2025
Vastu Tips: वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर ही मां लक्ष्मी की तस्वीर और प्रतिमा को स्थापित करना चाहिए, क्योंकि गलत दिशा में स्थापित करने से घर की सुख-समृद्धि गायब हो जाती है.
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हिन्दू धर्म में बड़ी महत्ता है. इसमें हर वस्तु और तस्वीर की दिशा के बारे में बताया गया है. वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर किया गया काम न सिर्फ घर की ऊर्जा बल्कि आपकी स्थिति को भी प्रभावित करती है. वास्तु के मुताबिक काम करने से व्यक्ति का जीवन बहुत अच्छे से बीतता है. यह व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ाने का काम करता है. ऐसे में वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर ही मां लक्ष्मी की तस्वीर और प्रतिमा को स्थापित करना चाहिए, क्योंकि गलत दिशा में स्थापित करने से घर की सुख-समृद्धि गायब हो जाती है. साथ ही घर में कंगाली छा जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि माता लक्ष्मी की तस्वीर को किस दिशा में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए.
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: इन चीजों को संभालकर रखें सुहागिन महिलाएं, किसी के साथ न करें शेयर
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: नहाने के बाद महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम, घट जाती है पति की उम्र, बिगड़ जाएगी आर्थिक स्थिति
इस दिशा में लगाएं मां लक्ष्मी की तस्वीर
माता लक्ष्मी धन की देवी मानी जाती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी की तस्वीर या प्रतिमा को उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में लगानी चाहिए, क्योंकि यह दिशा तस्वीर के लिए बहुत शुभ मानी जाती है. यह दिशा सुख-समृद्धि की प्रतीक मानी जाती है. इसके अलावा, मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर को चुनना चाहिए, जिसमें मां लक्ष्मी कमल पर विराजमान हों और धन की वर्षा कर रही हैं.
इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं तस्वीर
माता लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति को भूलकर भी दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए. इस दिशा में रखने से घर में नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकने की संभावना रहती है. जिसकी वजह से घर में आर्थिक तंगी और अनावश्यक धन का खर्च बढ़ जाता है.
इन वास्तु नियमों का भी ध्यान रखें
- लक्ष्मी माता की तस्वीर और मूर्ति के आसपास साफ-सफाई और उजाले का खास ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि अंधेरा और गंदगी होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है.
- लक्ष्मी माता की तस्वीर के साथ भगवान गणेश की तस्वीर को लगाना बहुत ही शुभ होता है. ऐसे में गणेश भगवान की तस्वीर को जरूर लगाएं.
- माता लक्ष्मी की तस्वीर के पास या पूजा स्थल के पास जरूर दीपक जलाएं.
- माता लक्ष्मी की तस्वीर को भूलकर भी बेडरूम और किचन के आसपास न लगाएं.
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में भूलकर भी न रखें ये चीज, हो जाएंगे बर्बाद
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shashank Baranwal
जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




