Vastu Tips: घर में होगी धन की वर्षा, बस इन जगहों पर रखें मोर पंख

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 25 Feb 2025 9:41 AM

विज्ञापन

Vastu Tips: अगर आप भी घर में धन को बढ़ाना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख को अपने घर पर जरूर रखें. इस उपाय को करने से धन लाभ होता है और सुख-समृद्धि भी बढ़ती है.

विज्ञापन

Vastu Tips: सभी लोग अपने घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं. वास्तु के अनुसार चीजों को करने से आपके घर में खुशहाली बनी रहती है. वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है. वास्तु के हिसाब से चीजों को करने से दोष कम होता है और घर में समृद्धि बढ़ती है. मोर पंख को लेकर भी वास्तु शास्त्र में कुछ बातें कही गई हैं. हिंदू धर्म में मोर पंख को बहुत ही शुभ माना जाता है और इसका विशेष महत्व है. मोर पंख भगवान श्री कृष्ण को भी बहुत प्रिय है. कई लोग इसे घर पर भी रखते हैं. मोर पंख को घर में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और धन में बढ़ोतरी होती है. इसको घर में किस स्थान पर रखना चाहिए इसके बारे में वास्तु शास्त्र में कुछ बातें आती है. तो आइए जानते हैं इन बातों के बारे में 

ये दिशा है शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख को पूर्व दिशा में रखने से कई लाभ मिलते हैं. इस दिशा में मोर पंख आपके घर में झगड़ों को खत्म करता है और घर मैं पॉजिटिविटी को बढ़ाता है.

वास्तु शास्त्र से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: इन जगहों पर डस्टबिन का रखना पड़ सकता है आपके जेब पर भारी, जानें रखने का सही स्थान

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताये गए ये नियम दिलाएंगे आपको सुख-समृद्धि और पैसे, जरूर रखें ख्याल

इस उपाय को जरूर करें

अगर आपको पैसे से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो आप मोर पंख को जहां पर पैसे रखते हैं वहां जरूर रखें. वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख रखने से धन की कमी नहीं होती है.

दूर होगी नकारात्मकता

मोर पंख को शुभ माना जाता है और सकारात्मक ऊर्जा के साथ जोड़ा जाता है. मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाने से नेगेटिव एनर्जी दूर रहती है और आपके घर में सदा खुशहाली बनी रहती है.

मिलेगा शुभ फल

पूजा करने के स्थान पर मोर पंख रखना काफी अच्छा माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस जगह पर मोर पंख रखने से धन-संपदा बनी रहती है. इस जगह पर मोर पंख आपको भाग्यवान बनता है.

बच्चे रहेंगे आगे

जिस जगह पर बच्चे पढ़ाई करते हैं वहां पर मोर पंख रखने से बच्चों में फोकस बढ़ता है. ऐसा करने से पढ़ाई में मन लगता है और बच्चों का रिजल्ट भी बेहतर होता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या है घर पर शंख रखने के नियम? विस्तार से जानें इसके बारे में

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola