Vastu Tips: होली से पहले इन चीजों को घर लाने से बदल जाएगी बुरी से बुरी किस्मत, सुख-समृद्धि के साथ पैसों का लग जाएगा अंबार

holi vastu tips
Vastu Tips: अगर आप अपने जीवन को सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कुछ चीजों को होली से पहले ही अपने घर पर लाकर रख देना चाहिए.
Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन किया जाता है तो इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी उतने ही बुरे हो सकते हैं. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको इस होली से पहले अपने घर जरूर लेकर आना चाहिए. जब आप इन चीजों को अपने घर लाकर रखते हैं तो आपके जीवन से निगेटिव एनर्जी दूर जाती है. केवल यहीं नहीं, इन चीजों को घर लाने पर आपके जीवन में सुख-समृद्धि के साथ ही पैसों का आना भी शुरू हो जाता है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
तोरण
आपको इस होली अपने घर पर तोरण लेकर आना चाहिए. जब आप इसे अपने घर के मुख्य द्वार पर लगाते हैं तो ऐसे में आपके घर पर पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है और निगेटिव एनर्जी से छुटकारा भी मिलता है. जब आप इसे अपने घर लेकर आते हैं तो ऐसे में मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हो जाती है जिससे आपको जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है.
वास्तु टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या आपको दरवाजे के पीछे टांगने चाहिए कपड़े? क्या होता है जब आप करते हैं ऐसा?
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दूसरों के घर से लायी गयी ये चीजें अपने साथ लेकर आती है दरिद्रता और बर्बादी, टूटकर बिखर जाता है परिवार
बांस का पौधा
बांस के पौधे को घर पर रखना बेहद ही शुभ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार जब आप अपने घर पर बांस के पौधे को लाकर रखते हैं तो इससे आपके घर पर निगेटिव एनर्जी का वास नहीं होता है. केवल यहीं नहीं, एक बांस का पौधा आपके घर और जीवन में सुख और समृद्धि लेकर भी आता है.
चांदी का सिक्का
अगर आप चाहते हैं कि आपको जीवन में कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े तो ऐसे में आपको होली के दिन अपने घर पर एक चांदी का सिक्का लाकर रख देना चाहिए. इसे रखना बेहद ही शुभ माना जाता है. होली के दिन जब आप पूजा कर लें तो इसके बाद एक लाल या फिर पीले कपड़े में चांदी के सिक्के को तिजोरी में रख देना बेहद ही शुभ माना जाता है.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में बैठकर भोजन करने वाले लोग हो जाते हैं बर्बाद, अकाल मृत्यु का भी रहता है डर
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










