Vastu Tips: बरसने लगेंगे पैसे और मिलेगा भगवान कृष्ण का आशीर्वाद! जानें घर पर बांसुरी रखने के चमत्कारी फायदे

Updated:
विज्ञापन
benefits of keeping flute at home

pic credits: unsplash

Vastu Tips: अगर आप अपने घर पर बांसुरी नहीं रखते हैं तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है. घर पर रखा बांसुरी जीवन में कई तरह के चमत्कारी बदलाव कर सकता है. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे फायदों के बारे में भी बताया गया है जो हमें उस समय होता है जब हम घर पर एक बांसुरी को लाकर स्थापित कर देते हैं. मान्यताओं के अनुसार घर पर रखा बांसुरी न सिर्फ जीवन में पैसों की तंगी को दूर करता है बल्कि साथ ही हमें भगवान कृष्ण का आशीर्वाद भी दिलाता है. चलिए जानते हैं घर पर बांसुरी रखने के अन्य फायदे.

पैसों का आगमन

मान्यताओं के अनुसार अगर आप घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर स्थापित करें तो इससे जीवन में पैसों के आने का रास्ता खुल जाता है. अगर आप पैसों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको मुख्य द्वार के ऊपर एक बांसुरी जरूर टांगनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर इन फूलों को लगाने वाला हो जाता है बर्बाद, जीवन में कभी नहीं करता तरक्की

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर किस दिन और किस दिशा में लगाना चाहिए अपराजिता का पौधा? वास्तु शास्त्र से जानें सही तरीका

भगवान कृष्ण का वास

वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो जिस घर में बांसुरी को स्थापित किया जाता है उस घर पर भगवान कृष्ण का वास होता है. इन घरों में रहने वालों को भगवान कृष्ण का आशीर्वाद मिलता है और इनके जीवन में सुख-शांति बरकरार रहती है.

क्लेश से छुटकारा

अगर आपके शादीशुदा जीवन सही से नहीं चल रहा है और आये दिन आप दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े और क्लेश हो रहे हैं तो भी आपको अपने बिस्तर के सिरहाने पर एक बांसुरी को लाकर रख देना चाहिए. ऐसा करने से रिश्ते बेहतर होते हैं.

निगेटिव एनर्जी से छुटकारा

अगर आपको लगता है कि आपके घर पर निगेटिव एनर्जी का वास है तो ऐसे में आपको घर पर बांसुरी जरूर रखनी चाहिए. घर पर बांसुरी के होने से आपको हर तरह के निगेटिव एनर्जी से छुटकारा मिल जाता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या मेहंदी लगाने का है कोई सही समय? क्या रात में इसे लगाना होता है शुभ? जानें वास्तु शास्त्र का क्या है कहना

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola