क्या आपके घर में है वास्तु दोष? ये छोटी-छोटी घटनाएं दे रही हैं बड़ी चेतावनी!

Updated at : 08 Feb 2026 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
vastu dosh symptoms

घर में वास्तु दोष होने के संकेत AI image

Vastu Tips: क्या आपके घर में कभी-कभी चीजें अचानक गिरती हैं, अजीब आवाजें आती हैं या नींद अच्छी नहीं आती? अगर हां, तो यह सिर्फ मामूली बात नहीं हो सकती. वास्तु शास्त्र में ऐसे कई संकेत बताए गए हैं जो बताते हैं कि आपके घर में वास्तु दोष है. इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं छोटे-छोटे संकेतों के बारे में बता रहे हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करते समय इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन किया जाए तो जीवन में काफी सफल और समृद्ध बदलाव देखने को मिलते हैं वहीं, अगर इन नियमों को नजरअंदाज किया जाए तो जीवन में देखते ही देखते परेशानियां बढ़ने भी लगती हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे संकेतों और घटनाओं का भी जिक्र मिलता है जो इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि आपके घर पर वास्तु दोष लगा हुआ है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं घटनाओं या फिर संकेतों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत अपने घर पर दिखे तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए,

बार-बार चीजें टूटना या गिरना

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में चीजें अचानक टूटने लगती हैं या फिर गिरती रहती हैं तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपके घर में वास्तु दोष लग हुआ है. अगर आपको ऐसी कोई घटना घर के किसी एक ही कोने में या फिर कमरे में देखने को मिल रही है तो समझ जाएं कि निगेटिव एनर्जी प्रवेश कर चुकी है.

यह भी पढ़ें: घर में आने वाली इन आवाजों को कभी न करें नजरअंदाज, वास्तु के अनुसार हो सकती हैं बड़े संकट की चेतावनी!

बार-बार बीमार पड़ना या कमजोरी महसूस करना

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के किसी खास हिस्से में अगर वास्तु दोष हो तो इसका सीधा असर घर के सदस्यों पर ही देखने को मिलता है. जब घर में वास्तु दोष लगा हो तो आपको हद से ज्यादा थकान, कमजोरी या फिर या फिर बीमारियों से जूझना पड़ता है. अगर आपके साथ लगातार ऐसा होता आ रहा है तो समझ जाएं कि यह वास्तु दोष की वजह से ही हो रहा है.

नींद में दिक्कत और बेचैनी

अगर आप या फिर आपके परिवार का कोई भी सदस्य रात के समय अच्छे से सो नहीं पा रहा है, या फिर बार-बार डरावने सपने देखकर जाग रहा है तो यह भी वास्तु दोष की तरफ इशारा करता है. अगर आपके साथ लंबे समय से ऐसा होता आ रहा है तो आपको अपने सोने के कमरे को सुलझाकर देखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: कुंडली सही होने के बावजूद शादी में बार-बार आ रही रुकावट? वास्तु की ये गलतियां हो सकती हैं वजह

पैसों से जुड़ी दिक्कतें

वास्तु शास्त्र के अनुसार जब आपके घर में वास्तु दोष होता है तो आपको पैसों से जुड़ी दिक्कतों से काफी ज्यादा जूझना पड़ता है. वास्तु दोष की वजह से आपको जीवन में हमेशा ही पैसों की कमी महसूस होती रहेगी. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो आपको घर की किचन, पैसे रखने की जगह और मुख्य दरवाजे की दिशा पर खास ध्यान देना चाहिए.

अजीब आवाजें और गड़बड़ियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में रात के समय अजीब आवाजें आ रही हैं, चीजें अचानक से गिर रही हैं या फिर मुख्य दरवाजा चरमरा रहा है तो ये भी वास्तु दोष के ही संकेत हैं. अगर आपके साथ ऐसा हो तो समझ लें कि एनर्जी का बैलेंस पूरी तरह से बिगड़ चुका है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के आसपास दिखें ये 3 घटनाएं तो समझ लें पलटने वाली है किस्मत, धन और खुशियां खुद चलकर आएंगी आपके पास

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola