कुंडली सही होने के बावजूद शादी में बार-बार आ रही रुकावट? वास्तु की ये गलतियां हो सकती हैं वजह

विवाह में देरी होने के वास्तु से जुड़े कारण AI Image
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि शादी में देरी की वजह सिर्फ किस्मत या कुंडली ही नहीं होती, बल्कि कई बार घर की छोटी-छोटी वास्तु गलतियां भी इसके लिए जिम्मेदार होती हैं. इस आर्टिकल में ऐसी ही आम वास्तु की गलतियों का जिक्र किया गया है, जिन्हें समय रहते सुधार लिया जाए तो विवाह से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं.
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन हो तो इसका परिणाम काफी सुखद और समृद्धि लाने वाला होता है. वहीं, जब इसमें बताये गए नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो जीवन में परेशानियों का आना भी शुरू हो सकता है. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में उन लोगों के लिए भी कुछ उपाय बताये गए हैं जिनकी शादी होने में देरी हो रही है या फिर बार-बार शादी टूट रही है. कई बार तो ऐसा भी होता है कि कुंडली में भी कोई दिक्क्त नहीं होती है फिर भी शादी में रुकावटें आती रहती है. अगर आपके साथ भी बार-बार ऐसा हो रहा है तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताई गयी कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से भी आपकी शादी में रुकावटें आ सकती हैं. तो चलिए इन गलतियों के बारे में जानते हैं विस्तार से.
गलत दिशा में बेडरूम का होना
वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो विवाह योग्य लड़के या फिर लड़की का कमरा हमेशा ही दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए. इस दिशा को सबसे ज्यादा शुभ बताया गया है. कई बार जब लड़के या फिर लड़की का कमरा उत्तर-पूर्व या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में होता है तो शादी में बेवजह की देरी होना शुरू हो जाता है. इसके पीछे एक मुख्य कारण यह भी है कि उत्तर-पूर्व दिशा को पूजा-पाठ और शांति का दिशा माना जाता है. जब आप इस दिशा में कमरा बनवाते हैं तो रिश्तों में स्थिरता आ नहीं पाती है.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के आसपास दिखें ये 3 घटनाएं तो समझ लें पलटने वाली है किस्मत, धन और खुशियां खुद चलकर आएंगी आपके पास
बिस्तर के सामने आईना होना
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपको सोते समय अपना प्रतिबिंब आईने में दिखाई दे तो यह भी वास्तु दोष का कारण बन जाता है. लगातार ऐसा होते रहने की वजह से मेंटल स्ट्रेस बढ़ता है और विवाह से जुड़े फैसले लेने में भी दिक्कतें आती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार आईने को हमेशा ही बिस्तर से दूर ढककर रखना चाहिए.
टूटी या खराब चीजें घर में रखना
आपको कभी भी अपने घर पर टूटे हुए फर्नीचर, बर्तन या फिर बेकार की चीजों को नहीं रखना चाहिए. इस तरह की चीजें घर में निगेटिव एनर्जी को बढ़ाने का काम करते हैं. इस तरह की जो एनर्जी होती है वह सिर्फ शादी में रुकावट नहीं डालते बल्कि जीवन एक अन्य फैसलों में भी रुकावट डालने का काम करते हैं. अगर आपकी शादी में बार-बार रुकावट आ रही है तो आपको तुरंत इन्हें घर से बाहर निकाल देना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में मनी प्लांट लगाने से पहले जान लें ये 4 जरूरी नियम, गलत दिशा में रखा पौधा बन सकता है परेशानी की वजह
गलत तस्वीरों और पेंटिंग रखना
अक्सर ऐसा देखा गया है कि घरों में अकेले व्यक्ति की तस्वीरें, उदास का दिखने वाला चेहरा या फिर डूबते हुए सूरज की तस्वीर लगा देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार इस तरह की तस्वीरें आपके जीवन में अकेलेपन और निराशा को बढ़ावा देने का काम करते हैं. अगर आप विवाह में आने वाली रुकावटों को दूर करना चाहते हैं तो फूलों और नेचर की पॉजिटिव तस्वीरें लगाना फायदेमंद होता है.
पूजा स्थान में वास्तु दोष
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी घर के मंदिर को गंदा, उलझा हुआ और गलत दिशा में नहीं रखना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो जीवन में जरूरी कामों में बुरा असर पड़ता है. शादी में किसी भी तरह की रुकावट न आए इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि पूजा के कमरे को साफ और शांत बनाकर रखें. इसके अलावा उत्तर-पूर्व दिशा में पूजा घर को बनाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है. हर दिन पूजा और साफ-सफाई से घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है.
यह भी पढ़ें: Vastu Shastra Secrets: अमीरों के घर में छुपे हैं वास्तु के ये 5 रहस्य, कम मेहनत में ज्यादा तरक्की का असली सीक्रेट
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




