ePaper

Vastu Tips: घर में मनी प्लांट लगाने से पहले जान लें ये 4 जरूरी नियम, गलत दिशा में रखा पौधा बन सकता है परेशानी की वजह

Updated at : 30 Jan 2026 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
money plant vastu tips

मनी प्लांट वास्तु टिप्स Pic Credits: iStock

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट घर में सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी लाने वाला पौधा माना जाता है. लेकिन अगर इसे गलत दिशा या तरीके से लगाया जाए तो इसका निगेटिव असर भी पड़ सकता हैं. इस आर्टिकल में जानें मनी प्लांट लगाने से जुड़े 4 जरूरी नियम, सही दिशा, देखभाल और जरूरी सावधानियां, जिन्हें अपनाकर आप अपने घर में खुशहाली और आर्थिक तरक्की ला सकते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा होता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन किया जाए तो इसके परिणाम काफी ज्यादा शुभ होते हैं वहीं, अगर इसमें बताये गए नियमों को अनदेखा किया जाए तो जीवन में परेशानियां भी बढ़ सकती हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में घर पर मनी प्लांट को रखने को लेकर भी कुछ खास नियम बताये गए हैं. मान्यताएं हैं कि घर पर अगर मनी प्लांट को सही तरीके से लगाया है तो इससे जीवन में सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है. लेकिन, अगर इसे गलत तरीके से रखा जाए तो इससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए कुछ ऐसे नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ख्याल आपको घर पर मनी प्लांट लगाने से पहले जरूर रखना चाहिए.

सही दिशा में लगाएं मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो आपको घर पर मनी प्लांट हमेशा ही दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए. इस दिशा को भगवान गणेश और शुक्र ग्रह से जुड़ा हुआ माना जाता है. जब आप इस दिशा में मनी प्लांट को रखते हैं तो जीवन में सुख और पैसे बढ़ने लगते हैं. इसके अलावा पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है. आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि आप उसे कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में न लगाएं. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको पैसों से जुड़ी दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: शाम को दीया जलाते समय की गई गलतियां बन सकती हैं दरिद्रता और मानसिक तनाव का कारण, जान लें वास्तु शास्त्र के खास नियम

जमीन पर फैलने न दें बेल

वास्तु के अनुसार अगर मनी प्लांट की बेल जमीन पर फैलने लगे तो ये काफी ज्यादा अशुभ होता है. अगर किसी घर में ऐसा हो तो उसकी तरक्की रुक जाती है और पैसों से जुड़ी दिक्कतों का होना भी शुरू हो जाता है. इस बात का ख्याल रखें कि मनी प्लांट की जो बेल है वह हमेशा ही ऊपर की तरफ बढ़े. आप अगर चाहें तो इसे दीवार या फिर एक स्टैंड की मदद से भी ऊपर की तरफ बढ़ने के लिए सहारा दे सकते हैं.

सूखे या पीले पत्तों को तुरंत हटाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार जब मनी प्लांट के पत्ते सूख जाते हैं या फिर उसके पत्ते पीले पड़ जाते हैं तो ये निगेटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करने लगते हैं. अगर पत्ते सूख गए हैं या फिर पीले पड़ गए हैं तो आपको इसे तुरंत हटा देना चाहिए. आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि आप इस पौधे की सही देखभाल जरूर करें. एक हेल्दी मनी प्लांट घर में खुशहाली और तरक्की लेकर आता है.

घर के अंदर पौधा लगाना होता शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको मनी प्लांट को हमेशा ही घर के अंदर लगाना चाहिए. ऐसा करना ही सबसे ज्यादा शुभ होता है. आप इसे या तो लिविंग रूम या फिर बालकनी में भी लगा सकते हैं. जब पौधे को घर की इन जगहों पर लगाते हैं तो परिवार में सुख-शांति बढ़ती है और साथ आर्थिक उन्नति के रास्ते खुल जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Vastu Shastra Secrets: अमीरों के घर में छुपे हैं वास्तु के ये 5 रहस्य, कम मेहनत में ज्यादा तरक्की का असली सीक्रेट

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola