Vastu Tips: शाम को दीया जलाते समय की गई गलतियां बन सकती हैं दरिद्रता और मानसिक तनाव का कारण, जान लें वास्तु शास्त्र के खास नियम

दीया जलाने के वास्तु नियम AI generated image
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम के समय दीपक जलाना घर में सुख, शांति और पॉजिटिव एनर्जी लेकर आता है. लेकिन अगर दीपक गलत समय, गलत दिशा या गलत तरीके से जलाया जाए, तो इसका उल्टा असर भी हो सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ख्याल आपको हर शाम दीया जलाते समय जरूर रखना चाहिए.
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का पालन किया जाए तो इसके परिणाम काफी ज्यादा सुखद और समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, इसमें बताये गए नियमों को अगर नजरअंदाज किया जाए तो इसके परिणाम भी उतने ही बुरे हो सकते हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में शाम के समय घर पर दीया जलाने को लेकर भी कुछ नियम बताये गए हैं. शाम के समय घर पर दीया जलाने की जो परंपरा है वह काफी पुरानी है. मान्यताएं हैं कि जब आप शाम को घर पर दीपक जलाते हैं तो यह सुख-शांति के साथ ही पॉजिटिव एनर्जी को भी अट्रैक्ट करता है. लेकिन, अगर दीपक जलाने का सही तरीका मालूम न हो तो ये आपके जीवन पर गलत प्रभाव भी डाल सकता है. आपके साथ कुछ गलत न हो इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि शाम के समय यह दीपक कब, कहां और किस तरह जलाना चाहिए ताकि आपको उसका पूरा फायदा मिल सके.
दीपक जलाने का सही समय क्या है?
वास्तु शास्त्र की मानें तो घर पर दीया जलाने का सबसे शुभ समय सूर्यास्त के बाद होता है. पूरे दिन के बाद इस समय निगेटिव एनर्जी कम हो जाती है और साथ ही घर पर पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेश होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार देर रात या फिर पूरी तरह से अंधेरा होने के बाद दीया जलाना कभी भी फायदेमंद नहीं होता है. दीया जलाते समय आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि आप इसे एक ही समय पर हर दिन जलाएं. ऐसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का माहौल बना रहता है.
यह भी पढ़ें: Vastu Shastra Secrets: अमीरों के घर में छुपे हैं वास्तु के ये 5 रहस्य, कम मेहनत में ज्यादा तरक्की का असली सीक्रेट
दीपक जलाने की सही जगह
वास्तु के अनुसार दीपक जलाने के लिए सबसे शुभ स्थान घर का मंदिर या ईशान कोण माना जाता है. अगर मंदिर नहीं है, तो घर के मुख्य द्वार के पास भी दीपक जला सकते हैं. मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से निगेटिव एनर्जी अंदर आने से रुकती है.
किस तेल या घी का दीपक जलाएं?
अगर आप दीया जला रहे हैं तो इसके लिए घी का इस्तेमाल करना शबे ज्यादा शुभ होता है. घी का दीया घर के माहौल को पवित्र करने का काम करता है और आपको मानसिक शांति भी देता है. अगर आपके घर पर घी मौजूद नहीं है तो आप सरसों के तेल से भी दीया जला सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: 24 घंटे में घर बन जाएगा पॉजिटिव एनर्जी का केंद्र, वास्तु के ये छोटे उपाय कर सकते हैं बड़े चमत्कार
दीपक जलाते समय किन बातों का रखें ध्यान?
जब आप घर पर दीया जला रहे हों तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. दीया जलाते समय आपको अपने दिल और दिमाग को पूरी तरह से शांत और पॉजिटिव रखना चाहिए. इसके अलावा आपको अपने हाथों को साफ करके ही दीये को हाथ लगाना चाहिए. आपको कभी भी दीपक को फूंक मारकर नहीं बुझाना चाहिए. अगर आप इसे बुझा रहे हैं तो हाथों का इस्तेमाल करना सबसे सही होता है.
गलत तरीके से दीपक जलाने के नुकसान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप दीया गलत दिशा में या गलत समय पर जलाते हैं, तो इससे घर में सिर्फ तनाव का माहौल ही नहीं बनता, बल्कि पैसों का नुकसान और मानसिक अशांति भी बढ़ सकती है. इसके अलावा, अगर दीपक जलाते समय आपका मन साफ न हो या घर में साफ-सफाई की कमी हो, तो ऐसी स्थिति में पॉजिटिव एनर्जी के बजाय निगेटिव एनर्जी घर में प्रवेश करने लगती है. इसलिए दीया जलाते समय सही दिशा, सही समय और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: रात के समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? ज्यादातर लोग अनजाने में बुला रहे हैं परेशानियां
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




