Vastu Dosh Ke Upay: आर्थिक समस्याओं से मिलेगी निजात, अपनाएं वास्तु दोष निवारण के उपाय

Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Sep 2024 3:36 PM

विज्ञापन

वास्तु दोष निवारण के लिए करें वास्तु के ये उपाय

Vastu Dosh Upay: घर का वास्तु दोष निवारण के लिए कई उपाय किए जाते हैं. यहां हम कुछ ऐसे उपायों के बारे में बता रहे हैं जिससे आपक आर्थिक समस्याओं से निजात मिलेगी.

विज्ञापन

Vastu Dosh Ke Upay: घर का अगर वास्तु सही नहीं हो तो काफी समस्या हो सकती है. वास्तु दोष के निवारण के लिए कई उपाय किए जाते हैं. यहां जानें वास्तु से आर्थिक समस्या को कैसे ठीक कर सकते हैं.

वास्तुशास्त्र और हिंदू धर्म में गणेश जी की पूजा का विशेष महत्व

वास्तु दोषों को दूर करने और विभिन्न समस्याओं के निवारण के लिए गणेश पूजा का उल्लेख विभिन्न धार्मिक ग्रंथों में मिलता है. गणेश जी को विघ्नहर्ता माना जाता है, जो सभी प्रकार के विघ्नों को दूर करते हैं और सफलता दिलाते हैं.

Chaurchan Vrat 2024: चित्रा नक्षत्र व शुक्ल योग के सुयोग में आज है चौठचंद्र व्रत

Rishi Panchami 2024 Date: इस दिन है ऋषि पंचमी, जानें महिलाएं क्यों करती है ये व्रत

स्वस्तिक का महत्व और उपयोग

घी मिश्रित सिंदूर से गणेश स्वस्तिक बनाना एक प्रचलित उपाय है. यह माना जाता है कि गणेश जी का स्वस्तिक घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और वास्तु दोषों को कम करता है. स्वस्तिक एक शुभ चिन्ह है, जो सौभाग्य, समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक है. इसे विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों में शुभ माना जाता है.

आर्थिक समस्याओं के निवारण के लिए गणेश पूजा

अथर्ववेद के अनुसार, दूर्वा को घी में डुबोकर गणेश मंत्र का जाप करते हुए आहूति देने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होता है. “ॐ गं गणपतये स्वाहा” मंत्र गणेश जी को समर्पित है और इसे आर्थिक समृद्धि और सफलता प्राप्त करने के लिए जापा जाता है.

समाज में विफलता और अपयश से बचने के उपाय

जिन लोगों को समाज में विफलता मिलती है, उन्हें साल (एक प्रकार का अनाज) और घी को मिलाकर गणेश मंत्र का जाप करते हुए हवन करना चाहिए. इससे यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है.

गणेश पूजा का प्रभाव और आस्था का बल

गणेश जी की पूजा से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे मन शांत होता है और सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान होता है. किसी भी पूजा का प्रभाव व्यक्ति की आस्था पर निर्भर करता है. यदि आप पूरी श्रद्धा से गणेश जी की पूजा करते हैं, तो आपको अवश्य ही लाभ मिलेगा.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola