Vastu Bath Remedies: नहाने के पानी में मिला लें ये चीजें,बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Published by : Shinki Singh Updated At : 25 Dec 2025 7:26 PM
Vastu Bath Remedies
Vastu Bath Remedies : अगर आप भी चाहते है कि आपके जीवन में खुशियों की बारिश तो आज ही नहाने के इन उपायों का अजमाएं.
Vastu Bath Remedies: नहाना हमारी जिदंगी का सबसे महत्वपूर्ण काम है.लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्न्नान करने का तरीका आपकी किस्मत का ताला खोल सकता है.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे आर्थिक भाग्य का सीधा संबंध स्नान के पानी से है. अगर आप अपने नहाने के पानी में रसोई की कुछ खास चीजें मिलाते हैं तो न केवल आपके जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है बल्कि धन की देवी मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं.
- इलायची : नहाने के पानी में 2 से 3 छोटी इलायची को कूटकर या उसका पानी उबालकर डालें. माना जाता है कि इससे व्यक्ति के व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ता है और अगर किसी के विवाह में देरी हो रही है तो यह बाधाओं को दूर करने में मदद करता है. साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है.
- चुटकी भर हल्दी : हल्दी का उपयोग सबसे पवित्र माना जाता है.यह बृहस्पति ग्रह को मजबूत करती है.यह न केवल त्वचा के इन्फेक्शन को दूर रखती है बल्कि नकारात्मक विचारों को भी खत्म करती है. गुरुवार के दिन इसे करने से कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनते हैं.
- कपूर : कपूर की खुशबू बहुत ही तीखी और शुद्ध होती है जो वातावरण को तुरंत बदल देती है. अगर आपको रात में बुरे सपने आते हैं या मानसिक तनाव रहता है तो कपूर के पानी से स्नान करने पर मन को शांति मिलती है और घर का वास्तु दोष भी कम होता है.
- चंदन का तेल या पाउडर :चंदन अपनी खुशबू और शीतलता के लिए जाना जाता है. नहाने के पानी में एक चम्मच चंदन पाउडर या कुछ बूंदें चंदन का तेल डालें. इससे क्रोध शांत होता है और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है. सामाजिक मान-सम्मान पाने के लिए यह बहुत लाभकारी माना जाता है.
Also Read : Vastu Tips For Home: घर में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,छीन लेती हैं सुख-शांति और पैसा
Also Read : Vastu Shastra Wealth Blessings: क्या आप भी पैसों की तंगी से हैं परेशान,तो अपनायें यह ट्रिक्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










