ePaper

फेशियल हेयर से हैं परेशान? घर बैठे यूं हटाएं अपने चेहरे से अनचाहे बाल

Updated at : 08 Feb 2024 2:45 PM (IST)
विज्ञापन
फेशियल हेयर से हैं परेशान? घर बैठे यूं हटाएं अपने चेहरे से अनचाहे बाल

महिलाओं में फेशियल हेयर एक बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम है. अगर आप इससे छुटकारा पाना चाहती हैं पर आपको पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट्स पसंद नहीं, तो हम आपको आज कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जिससे आप अपने चेहरे से अनचाहे बालों को हटा पाएंगी.

विज्ञापन
undefined

How to Remove Facial Hair at Home: क्या आप भी अनचाहे फेशियल हेयर (Facial Hair) से परेशान हैं? महिलाओं में फेशियल हेयर एक बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम है. अगर आप इससे छुटकारा पाना चाहती हैं पर आपको पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट्स पसंद नहीं, तो हम आपको आज कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जिससे आप अपने चेहरे से अनचाहे बालों को हटा पाएंगी.

undefined

हल्दी और दूध

हल्दी और दूध को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर जहां अनचाहे बाल हैं, वहां लगाएं. उसे सूखने दें और फिर धीरे-धीरे उसे स्क्रब करके हटा लें.

undefined

बेसन और गुलाब जल

बेसन और गुलाब जल का एक पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगाएं और उसे 10-15 मिनट तक सूखने दें, फिर उसे हाथों से स्क्रब करके हटा लें.

undefined

पपीता और हल्दी

पपीता को पीसकर हल्दी के साथ मिलाकर उसका पेस्ट बनाएं और अपने चेहरे में मसाज करें, फिर उसे हल्के गरम पानी से धो लें. पपीता अनचाहे बाल की ग्रोथ को रोकता है और यह सेंसिटिव स्किन के लिए लाभदायक होता है.

undefined

चीनी और नींबू

चीनी और नींबू को मिलाकर एक स्क्रब तैयार करें. इसे अपने चेहरे पर लगाकर स्क्रब करें और फिर हल्के गरम पानी से धो लें. चीनी एक प्राकृतिक स्क्रब है जो फेशियल हेयर को हटाने में मदद करता है.

undefined

ओटमील और केला

ओटमील और केले को पीसकर उसका स्क्रब तैयार करें. उसे 10 से 15 मिनट तक अपने फेस पर लगाकर रखें. ओटमील स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है, जो फेशियल हेयर को हटाने में मदद करता है.

undefined

अंडे का सफेद हिस्सा

अंडे के सफेद भाग को अच्छी तरह से फेट लें और उसे अपने फेस पर लगाएं. उसके सूखने के बाद पानी से अच्छी तरह से धो लें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola