Trendy Lipstick Shade: ट्रेंड में हैं ये 5 लिपस्टिक शेड्स,हर स्किन टोन पर देंगे परफेक्ट लुक

Lipstick Shades For Dusky Skin
Trendy Lipstick Shade : इन ट्रेंडी शेड्स को अपनी मेकअप किट में शामिल करके आप बिना ज्यादा मेहनत किए अपने लुक को अपग्रेड कर सकती हैं और हर बार परफेक्ट दिख सकती हैं.
Trendy Lipstick Shade: लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है जो आपके पूरे लुक को चंद सेकंड में बदल सकता है. सही शेड का चुनाव आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ाने में भी मदद करता है. जबकि हर सीजन में लिपस्टिक के शेड्स नए ट्रेंड्स में आते रहते हैं. लेकिन कुछ लिपस्टिक शेड्स ऐसे हैं जो हर स्किन टोन पर खूबसूरत लगते हैं.तो अगर आप भी अपनी मेकअप किट में कुछ नए शेड्स शामिल करना चाहती हैं तो इस लिस्ट को देख लें. ये 5 लिपस्टिक शेड्स न सिर्फ ट्रेंड में हैं ब्लकि आपको और भी खुबसूरत बना देंगे.
- न्यूड पिंक : न्यूड पिंक एक बेहद वर्सेटाइल और नेचुरल शेड है. यह आपके होंठों को एक खूबसूरत और साफ लुक देता है. यह शेड गोरी से लेकर सांवली स्किन टोन पर बहुत अच्छा लगता है. इसे आप रोजाना ऑफिस, कॉलेज या कैजुअल आउटिंग के लिए लगा सकती हैं.
- टेराकोटा : टेराकोटा शेड में ब्राउन और ऑरेंज का परफेक्ट बैलेंस होता है.यह शेड आपके लुक में एक वॉर्म और फ्रेश टच देता है. इसे आप दिन और रात दोनों समय लगा सकती हैं.
- क्लासिक रेड : रेड लिपस्टिक एक ऐसा शेड है जो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता. यह बोल्ड, ग्लैमरस और कॉन्फिडेंट लुक देता है. चाहे आपकी स्किन टोन कोई भी हो एक अच्छी रेड लिपस्टिक आपके लुक को तुरंत बदल सकती है. खासकर शाम की पार्टियों और फेस्टिवल्स के लिए यह बेस्ट है.
- मउव : मउव शेड पिंक और पर्पल का एक सुंदर मिश्रण है जो इसे हर स्किन टोन के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाता है. यह शेड न ज्यादा लाउड है और न ही बहुत हल्का इसलिए यह वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ बहुत अच्छा लगता है.
- बेरी/प्लूम : बेरी और प्लूम शेड्स आजकल बहुत ट्रेंड में हैं. ये शेड्स डीप रेडिश-पर्पल होते हैं जो खासकर मीडियम से डार्क स्किन टोन पर बेहद स्टनिंग लगते हैं. अगर आप किसी खास मौके पर अपने लुक को बोल्ड बनाना चाहती हैं तो यह शेड ट्राई करें.
Also Read : Best lipstick Colors For Summer: अगर आप भी दिखना चाहती हैं ग्लैमरस, तो इन लिपस्टिक शेड्स को जरूर करें ट्राय
Also Read : Lipstick Hacks: गर्मियों में ऐसे लगाएं लिपस्टिक,हर किसी की आप पर टिकी रहेगी नजर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




