ePaper

होली का मजा होगा दोगुना, जब टेस्ट करेंगे दही गुजिया का स्वाद

Updated at : 21 Feb 2026 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
Holi Special Dahi Gujiya Easy Recipe In Hindi

दही गुजिया रेसिपी (Image-Gemini)

Holi Special Dahi Gujiya: आज तक आपने मावा गुजिया, सूजी गुजिया समेत कई तरह के गुजिया का स्वाद चखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी दही गुजिया का स्वाद चखा है? इस होली आप दही गुजिया को खाकर देखें, मजा आ जाएगा. आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.

विज्ञापन

Holi Special Dahi Gujiya: होली के त्योहार पर गुजिया का जिक्र न हो तो मानों की त्योहार अधूरा सा है. रंगों के इस त्योहार को मनाने के लिए घर पर आए मेहमानों को भी कई तरह के गुजिया परोसे जाते हैं. इस बार होली के मौके पर आप मावा गुजिया और सूजी गुजिया के अलावा दही गुजिया ट्राई करें. यह गुजिया आपके होली त्योहार का मजा दोगुना कर देगी. इस गुजिया को खाने से पेट को ठंडक भी मिलेगी. आपको इसे बनाने की सिंपल रेसिपी बताते हैं.

दही गुजिया बनाने की सामग्री

  • 200 ग्राम उड़द दाल
  • 1/3 टी स्पून नमक
  • 30-40 किशमिश
  • 1 टेबल स्पून बादाम सिल्वर
  • 1 कप हरी चटनी
  • 1 कप मीठी चटनी
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टी स्पून जीरा
  • 2 टी स्पून चाट मसाला
  • 15 काजू, टुकड़ों में कटे हुए
  • 2 टेबल स्पून खोया (कद्दूकस)
  • 4 टेबल स्पून तेल
  • 4 कप दही
  • स्वादानुसार नमक

दही गुजिया बनाने की विधि

  • दही गुजिया बनाने के लिए आप पहले दाल को धोकर और रातभर भिगोकर रख दें.
  • सुबह आप दाल का पानी निकालकर उसे बिना पानी के दरदरा पीस लें.
  • अब एक बाउल में दाल का पेस्ट डालकर उसे हाथ से फेंट लें.
  • अब गुजिया का मिश्रण तैयार हो चुका है.
  • फिर आप इसमें काजू, किशमिश, खोया और बादाम डालकर अच्छे से मिला ले.
  • इसके बाद एक प्लेट में गीला कपड़ा फैलाकर और उसके ऊपर नींबू के आकार के बराबर दाल का मिश्रण डाल दें.
  • फिर आप 3 इंच फ्लैट डिस्क बनाकर उसके ऊपर नट्स रखकर फोल्ड कर दें.

यह भी पढ़ें: Holi Gujiya Recipe: घर पर ऐसे बनाएं होली स्पेशल क्रिस्पी गुजिया, हर कोई करेगा तारीफ

  • साथ ही आप कपड़े की साइड पलट दें.
  • इसके बाद आप एक पैन में तेल गर्म करके गुजिया को दोनों तरफ से ब्राउन होने तक फ्राई कर लें.
  • फिर आप दही फेंट कर इसमें नमक मिलाएं.
  • इसके बाद एक गहरा बर्तन में पानी के साथ नमक डालें.
  • फिर आप इन सभी गुजिया को पानी में भिगो दें.
  • करीब मिनट बाद जब पानी में गुजिया तैरने लगे तो उन्हें बाहर निकाल लें.
  • इसके पानी को हल्के हाथों से निचोड़ लें.
  • अब आप एक प्लेट में दही के साथ गुजिया डालें.
  • इसके ऊपर आप हरी चटनी और मीठी चटनी के साथ भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और चाट मसाला डाल लें.

यह भी पढ़ें: इस होली मेहमानों को खिलाएं चॉकलेट गुजिया, नोट करें सिंपल रेसिपी

यह भी पढ़ें: Dal Gujia Recipe: टेस्ट में बेस्ट है सेहत से भरपूर दाल गुजिया, झटपट हो जाएगा तैयार

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola