चाय के साथ मजेदार लगेगा बिहार का काले चने का भभरा
Author Sweta vaidya
Updated:
विज्ञापन
काले चने का भभरा
Bihari Style Kala Chana Bhabra: शाम में स्नैक्स बनाने का कर रहे हैं प्लान तो ट्राई करें चना भभरा. धनिया की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ इसे सर्व करें. आइए जानते हैं भभरा तैयार करने का तरीका.
विज्ञापन
Bihari Style Kala Chana Bhabra: घर पर आप भी स्नैक्स में कुछ मजेदार बनाना चाहते हैं तो बिहार का फेमस चना भभरा बना सकते हैं. भभरा बनाने के लिए काले चने और सिंपल मसालों का इस्तेमाल होता है और ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मुलायम भभरा को आप चाय के साथ सर्व कर सकते हैं. आप घर पर मेहमानों को भी ये बनाकर खिलाएं और तारीफ पाएं.
आपके शहर में
विज्ञापन
चना भभरा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- काला चना- 1 कप
- प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पत्ती- बारीक कटा हुआ
- नमक- स्वादानुसार
- बेसन- 1 कप
- चावल का आटा- आधा कप
चना भभरा को कैसे तैयार करें?
- चना भभरा बनाने के लिए सबसे आप काला चना को 6-7 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसे आप एक बर्तन में निकाल लें.
- इसके बाद आप चने को एक बर्तन में निकाल लें. इसमें आप बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटी हुई मिर्च, धनिया पत्ती को डाल दें. इसमें आप धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी को डाल दें.
- इसके बाद आप बेसन, चावल का आटा और नमक को डाल दें. पानी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. इसे आपको ज्यादा गाढ़ा नहीं करना है.
- अब आप कड़ाही को गर्म करें. इसमें आप तेल को डाल दें. एक बड़े चम्मच की मदद से आप मिश्रण को तेल में डाल दें. एक तरफ से पक जाए तब आप दूसरी तरफ से भी पका लें. इसे क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें.
यह भी पढ़ें: Bihari Style Aloo Gobhi Sabji: सबका दिल जीत लेगी बिहारी स्टाइल आलू गोभी की सब्जी, नोट कर लें सिंपल रेसिपी
यह भी पढ़ें: Pitha Recipe: झटपट तैयार करें पारंपरिक बिहारी पिठा, स्वाद और मिठास दोनों भरपूर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन