Bihari Style Aloo Gobhi Sabji: सबका दिल जीत लेगी बिहारी स्टाइल आलू गोभी की सब्जी, नोट कर लें सिंपल रेसिपी

बिहारी स्टाइल आलू गोभी सब्जी रेसिपी (Image-iStock)
Bihari Style Aloo Gobhi Sabji: आलू गोभी की रूटीन सबजी को साइड करके एक बार बिहारी स्टाइल आलू गोभी की सब्जी को ट्राई करके देखें. इसका स्वाद हर किसी का दिल जीत लेगा.
Bihari Style Aloo Gobhi Sabji: आलू गोभी की सब्जी तो आपने बहुत बार खाई होगी. आज हम आपको बिहारी स्टाइल में आलू गोभी की बहुत ही टेस्टी सब्जी बनाने की रिसेपी बताते हैं. यह स्वाद के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है. इसे आप चावल, रोटी, पराठा और कचौड़ी के साथ भी खा सकते हैं. इस सब्जी का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसे एक बार खाने के बाद आपका बार-बार खाने का दिल करेगा. तो फिर देरी किस बात की है. चलिए आपको इसे बनाने की फटाफट वाली रेसिपी बताते हैं.
आलू गोभी सब्जी बनाने की सामग्री
- आलू – 4 (कद्दूकस)
- गोभी – 1 (बारीक कटी)
- नमक – स्वादानुसार
- हल्दी – ½ चम्मच
- प्याज – 2
- टमाटर – 2
- तेज पत्ता – 2
- हींग – चुटकी भर
- सूखी मिर्च – 1
- धनिया पाउडर – 1 चम्मच
- कश्मीरी मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
- कुटी हुई लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
- मीट मसाला पाउडर- ½ चम्मच
- तेल
यह भी पढ़ें: Dhaba Style Aloo ki Sabzi: अब घर पर उठाएं ढाबा स्टाइल आलू की सब्जी का आनंद, इस रेसिपी से मिनटों में होगा तैयार
आलू गोभी की सब्जी बनाने की विधि
- इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले कुकर में आलू को उबाल लें.
- फिर आलू को छिल कर कद्दूकस कर लें.
- अब गोभी को भी बारीक काटकर धो लें.
- फिर आप गैस पर उबले हुए आलू में थोड़ी सी नमक और थोड़ी हल्दी डालकर अच्छे से फ्राई कर लें.
- इस आलू को एक बर्तन में निकाल लें.
- अब आप कटे हुए गोभी में थोड़ा नमक और हल्दी डालकर अच्छे से फ्राई कर लें.
- इसके बाद आप तेल गरम करके उसमें तेज पत्ता, हींग और सुखी मिर्च का तड़का लगाकर उसमें प्याज और टमाटर डालकर भून लें.
- साथ ही आप इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कश्मीरी मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, मीट मसाला पाउडर, नमक और थोड़ी सी चाट मसाला डालकर अच्छे से फ्राई कर लें.
- अब आप इसमें एक गिलास पानी डालकर उसमें आलू और गोभी भी डालकर दें.
- ढ़क्कन लगाकर 10 मिनट पकने के बाद आप गैस बंद कर दें.
- अब आप रोटी या पराठा के साथ गरमा गरम आलू गोभी की सब्जी को सर्व कर दें.
यह भी पढ़ें: Sangri ki Sabji: घर पर इस आसान रेसिपी से लें राजस्थान की चटपटी सांगरी की सब्जी का मजा
यह भी पढ़ें: Green Beans ki Sabji Recipe: ऐसे बनाएं चटपटी और क्रंची हरे बीन्स की सब्जी, भूख से ज्यादा खाएंगे रोटियां
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




