ePaper

Dhanteras Gold Jewellery Designs: सोने के दाम बढ़े, इससे पहले बनवाएं ये 7 ट्रेंडी ज्वेलरी डिजाइन

Updated at : 15 Oct 2025 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanteras Gold Jewellery Designs

Dhanteras Gold Jewellery Designs

Dhanteras Gold Jewellery Designs: सोने के दाम बढ़ने से पहले बनवाएं ट्रेंडी और स्टाइलिश गोल्ड बंगल्स, ईयररिंग्स, चेन और ब्रैसलेट. बनाए अपनी दीवाली को स्पेशल.

विज्ञापन

Dhanteras Gold Jewellery Designs: धनतेरस का त्योहार भी नजदीक आ रहा है और सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं.ऐसे में अगर आपने अपने पसंदीदा ज्वेलरी डिजाइन अभी तक नहीं बनवाए हैं तो यही सही समय है बनवाने का.तो फिर देर किस बात की है चलिये हम देखते हैं वह 7 ट्रेंडी ज्वेलरी डिजाइन जाे आपकी दिवाली को बना सकते हैं बेहद खास.

Dhanteras Gold Jewellery Designs
Dhanteras gold jewellery designs

ट्रेडिशनल बैंग्लस विथ मॉडर्न ट्विस्ट (Traditional Bangles with Modern Twist)

गोल्ड बैंग्लस जिनमें टेम्पल डिजाइन के साथ जियोमेट्रिक या मिनिमलिस्ट टच होता है.यह गोल्ड बैंग्लस डिजाइन रोजाना पहनने और त्योहारों दोनों के लिए परफेक्ट होते है.

Dhanteras Gold Jewellery Designs
ट्रेडिशनल बैंग्लस विथ मॉडर्न ट्विस्ट

हूप और ड्रॉप ईयररिंग्स (Hoop & Drop Earrings)

हल्की, एलीगेंट और लेयरिंग-फ्रेंडली ईयररिंग्स आपको एक स्टाईलिस्ट लुक दे सकते हैं.यह दीवाली में आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है.

Hoop & Drop Earrings
हूप और ड्रॉप ईयररिंग्स

लेयर्ड गोल्ड चेन (Layered Gold Chains)

स्टाइलिश और स्लिक चेन जिन्हें मिनिमलिस्ट पेंडेंट्स के साथ लेयर किया जा सकता है.यह देखने में बेहद अट्रेक्टिव लगते है.

Dhanteras Gold Jewellery Designs
लेयर्ड गोल्ड चेन

पॉल्की या कुंदन वर्क चोकर (Polki or Kundan Work Choker)

शादी या बड़े त्योहारों के लिए पॉल्की या कुंदन के काम वाले गोल्ड चोकर हार ट्रेंडी और एलिगेंट लुक देते हैं .

सिग्नेट या लाइटवेट फिंगर रिंग्स (Signet or Lightweight Finger Rings)

पुरुषों के लिए सिग्नेट रिंग्स और महिलाओं के लिए पतले बैंड या पत्ती/फूलों के डिजाइन वाली हल्की उंगली की अंगूठियां भी काफी मांग में हैं.

Dhanteras Gold Jewellery Designs
सिग्नेट या लाइटवेट फिंगर रिंग्स

लाइटवेट झुमकी या चांदबाली (Lightweight Jhumki or Chandbali)

पारंपरिक झुमकियां या चाँदबालियां हमेशा चलन में रहती हैं लेकिन अब हल्के वजन और आकर्षक डिजाइन वाली झुमकियां जिनमें थोड़ी डायमंड या रंगीन स्टोन की कारीगरी हो काफी पसंद की जा रही हैं.

Dhanteras Gold Jewellery Designs
लाइटवेट झुमकी या चांदबाली

Also Read : Latest Gold Tops Trends: आज कल ट्रेंड में हैं ये गोल्ड टॉप्स डिजाइन, आप भी करें ट्राय

Also Read : Trendy Gold Ring Designs: वाईफ को करना है खुश,तो गिफ्ट करें ट्रेंडी गोल्ड रिंग डिजाइन

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola