ePaper

Trending Lipstick Shades: शादी के सीजन में चुनें ये ट्रेंडिंग लिपस्टिक शेड्स, हर स्किन टोन पर लगेंगे शानदार

Updated at : 04 Nov 2025 11:35 AM (IST)
विज्ञापन
Trending Lipstick Shades

Trending Lipstick Shades (AI image)

Trending Lipstick Shades: शादी का सीजन आते ही हर लड़की चाहती है कि उसका लुक सबसे खास दिखे. ऐसे में लिपस्टिक का सही शेड पूरे मेकअप को ग्लैमरस बना देता है.आज हम आपको इस आर्टिकल में दिखाएंगे लिपस्टिक के ट्रेंडिंग शेड्स, जिन्हें आपको अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करना चाहिए.

विज्ञापन

Trending Lipstick Shades: शादी का सीजन शुरू होते ही हर लड़की चाहती है कि उसका मेकअप सबसे खास और स्टाइलिश लगे. आउटफिट, ज्वेलरी और हेयरस्टाइल के साथ-साथ लिपस्टिक भी पूरे लुक का सबसे खास हिस्सा होती हैं. एक सही लिपस्टिक शेड आपके चेहरे की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है और हर मौके पर परफेक्ट ग्लो देने में मदद करता है. इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में सबसे ट्रेंडिंग लिपस्टिक शेड्स दिखाएंगे, जो शादी या पार्टी में आपके लुक को बना देंगे सबसे हटके. चाहे आप ब्राइड हो या वेडिंग गेस्ट, ये लिपस्टिक शेड्स हर ड्रेस के साथ पूरी तरह मैच करेंगे.

रेड लिपस्टिक शेड्स (Red Lipstick Shades)

Red Lipstick Shades
Red lipstick shades

शादी या फेस्टिव सीजन में रेड लिपस्टिक बहुत ट्रेंडिंग में रहती हैं. ये क्लासिक रेड लिपस्टिक शेड हर आउटफिट और हर स्किन टोन पर खूबसूरत लगती हैं. चाहे साड़ी हो या वेस्टर्न ड्रेस रेड लिपस्टिक आपके पूरे लुक में रॉयल टच जोड़ देती है. अगर आप ब्राइडल लुक प्लान कर रही हैं, तो यह शेड जरूर अपनी लिस्ट में शामिल करें. 

पिंक लिपस्टिक शेड्स (Pink Lipstick Shades)

Pink Lipstick Shades
Pink lipstick shades

पिंक शेड लिपस्टिक हर लड़की की फेवरेट होती है, क्योंकि यह लुक को फ्रेश और यूथफुल बनाती हैं. शादी हो या हल्दी-मेहंदी जैसे फंक्शन पिंक लिपस्टिक हर समय के लिए परफेक्ट है. इस लिपस्टिक शेड्स को आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकती हैं. 

वाइन लिपस्टिक शेड्स (Wine Lipstick Shades)

Wine Lipstick Shades
Wine lipstick shades

अगर आप थोड़ा बोल्ड और ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो वाइन लिपस्टिक शेड्स जरूर ट्राई करें. ये कलर नाइट पार्टी लुक के लिए परफेक्ट है. खासकर वेडिंग रिसेप्शन या बर्थडे पार्टी, ये लिपस्टिक हर स्किन टोन पर खूबसूरत लगती है और लुक को एलिगेंट टच देती है. 

यह भी पढ़ें: Mehndi Design: पिया के नाम रचाएं ये खास मेहंदी डिजाइन, दूल्हे राजा की थम जाएंगी नजरें

यह भी पढ़ें: Saree Design: साड़ी की छांव में दमकेगा दुल्हन का रूप, हर रस्म में पहनें ये बेस्ट साड़ी डिजाइन 

मैट लिपस्टिक शेड्स (Matte Lipstick Shades)

Matte lipstick shades

मैट लिपस्टिक हर मौके पर ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक देती है. शादी के सीजन में जब मेकअप लंबे समय तक रखना हो, तब मैट लिपस्टिक बेस्ट रहती है क्योंकि लॉन्ग-लास्टिंग होती है. आप इसमें रेड, पिंक या न्यूड टोन में कोई भी मैट शेड चुन सकती हैं.

ब्राउन न्यूड लिपस्टिक शेड्स (Brown Nude Lipstick Shades)

Brown nude lipstick shades

अगर आप सटल लेकिन क्लासी लुक चाहती हैं, तो ब्राउन न्यूड लिपस्टिक आपके लिए परफेक्ट है. यह शेड हर आउटफिट के साथ अच्छा लगता है और डे टाइम फंक्शन या इंगेजमेंट लुक के लिए बढ़िया है. 

यह भी पढ़ें: Bridal Blouse Design: शादी के दिन बिखेरें फैशन का असली जलवा, आज ही चुनें ये ट्रेंडिंग ब्राइडल ब्लाउज डिजाइन 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola